Gajkesari Yog: ज्योतिष शास्त्र में देवताओं के गुरु बृहस्पति को बहुत ही शुभ ग्रह माना जाता है। वह करीब एक राशि में एक साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र करने में पूरा 12 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि इस समय गुरु वृषभ राशि में विराजमान है और साल 2025 के मध्य तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में गुरु का किसी न किसी ग्रह के साथ युति होता रहता है। ऐसे में सबसे ज्यादा युति चंद्रमा के साथ होती है, क्योंकि वह ढाई दिन में राशि परिवर्तन कर लेते हैं। बता दें कि दिवाली से पहले गुरु की चंद्रमा के साथ युति हो रही है, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है ये योग कई राशियों की किस्मत को चमका सकता है। इसके साथ ही भौतिक सुखों का प्राप्ति हो सकती है और भाग्य भी जाग सकता है। आइए जानते हैं चंद्रमा और गुरु की युति से बना गजकेसरी योग किन राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है…
पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 17 अक्टूबर को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 19 अक्टूबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में गुरु के साथ चंद्रमा की युति इसी अवधि में होगी।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के दूसरे यानी धन के भाव में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। ऐसे में आपको हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ भी हो सकता है। ऐसे में कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ-साथ धन संचित कर पाने में समर्थ हो सकते हैं। जीवन में कई तरह की खुशियों का आगमन हो सकता है। दिया हुआ पैसा आपके प्रयास से वापस मिल सकता है। सुख शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही बेवजह खर्चों से निजात पा सकते हैं। आय के ने स्त्रोत खुलेंगे। परिवार के बीच चला आ रहा तनाव अब कम हो सकता है और सभी खुशी-खुशी रह सकते हैं। गुरु बृहस्पति की कृपा से आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। ऐसे में आप किसी धार्मिक स्थल भी जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपके संबंध अच्छे होंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में चंद्रमा नवम भाव यानी भाग्य के भाव में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि में गुरु और चंद्रमा की कृपा से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। गजकेसरी राजयोग बनने से आपके जीवन में कई तरह की खुशियों का आगमन हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए ये राजयोग लकी साबित होगा। नए कार्य, व्यापार के लिए ये अवधि अत्यंत शुभ साबित हो सकती है। इस अवधि में किए गए शुभ कार्यों से आपको सफलता काफी मिल सकती है। इसके साथ ही अटके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। गुरु और पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। मुनाफे के साथ धन लाभ होगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही विवाह का प्रबल योग बन रहे हैं। ऐसे में शादी के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। वाहन, संपत्ति आदि खरीदने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा जाने वाला है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
गजकेसरी राजयोग बनने से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन आरंभ हो सकते हैं। इस राशि के भाग्य भाव यानी नौवें भाव में गुरु और चंद्रमा की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का हमेशा साथ मिल सकता है। बहुत सारा पैसा कमाने के अलावा आप भविष्य के लिए धन बचाने में कामयाब हो सकते हैं। काम के सिलसिले से देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं, इससे आपको आने वाले समय में काफी लाभ मिल सकता है। इस समय किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इससे आपके अंदर एक शांति उत्पन्न हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।