Diwali 2024 Date: हिंदू धर्म में दिवाली को प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। रोशनी का पर्व हर साल कार्तिक मास का अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई के रूप में मनाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, मान्यता है कि इस दिन प्रभु श्री राम, लक्ष्मण जी और माता सीता के साथ 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या वापस लौटे थे। उनकी लौटने की खुशी पर पूरे अयोध्या को घी के दीपों से सजाया गया था। इसी के कारण हर साल को देशभर में मनाया जाता है। इसके साथ ही इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करने का विधान है। आइए जानते हैं इस साल कब है दीपावली, धनतेरस, नरक चतुर्दशी सहित अन्य पर्व…

शास्त्रों के अनुसार, माना जाता है कि दीवाली का पर्व धनतेरस के साथ आरंभ हो जाता है, जो भाई दूज के साथ समाप्त होता है। 5 दिनों तक चलने वाले इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीवाली के दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी पर ही रहती हैं और भ्रमण करती है। इसी के कारण इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ घर को दीपों से सजाया जाता है, जिससे वह अति प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें।

कब है दिवाली 2024? ( Kab Hai Diwali 2024)

कार्तिक मास की अमावस्या तिथि आरंभ- 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से शुरू और 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त है। ऐसे में 1 नवंबर 2024 को दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है।

दिवाली 2024 पूजा का समय (Diwali 2024 Puja Time)

द्रिक पंचांग के अनुसार, दिवाली यानी 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन शाम 5 बजकर 36 मिनट से शाम 6 बजकर 16 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।

प्रदोष काल: शाम 05 बजकर 36 मिनट से रात 08 बजकर 11 मिनट तक
वृषभ काल: शाम 06 बजकर 20 मिनट से रात 08 बजकर 15 मिनट तक

धनतेरस 2024 (Dhanteras 2024 Date)

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन पूजन का मुहूर्त शाम 06:30 से 08:12 बजे तक रहेगा।

छोटी दिवाली (Choti Diwali 2024 Date)

दिवाली के एक दिन पहले छोटी दिवाली का पर्व मनाते हैं। इसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस दिन घर के मुख्य द्वार सहित नाली, शौचालय, बाथरूम आदि के पास दीपक रखे जाते हैं। बता दें कि कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस साल 30 अक्टूबर 2024 को पड़ेगी।

गोवर्धन पूजा 2024 (Govardhan 2024 Date)

दिवाली से अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाते हैं। इस दिन अन्नकूट की पूजा की जाती है। इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन का प्रतीकात्मक रूप या फिर श्री कृष्ण बनाते हैं और विधिवत पूजा करते हैं। इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 को है।

भाई दूज 2024 (Bhai Dooj 2024 Date)

हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस साल भाई दूज 3 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। बता दें कि भाई दूज का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:10 से 03:21 पी एम तक रहेगा।

दिवाली 2024 कैलेंडर (Diwali 2024 Calendar)

धनतेरस- 29 अक्टूबर, 2024 (मंगलवार)
काली चौदस- 30 अक्टूबर, 2024 (बुधवार)
नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली- 31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार)
दिवाली, लक्ष्मी पूजा- 1 नवंबर, 2024 (शुक्रवार)
अन्नकूट पूजा, गोवर्धन पूजा- 2 नवंबर, 2024 (शनिवार)
भाई दूज, भैया दूज-3 नवंबर, 2024 (रविवार)

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024