Diwali 2024 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। रोशनी का पर्व देश ह नहीं दुनियाभर में धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी, गणेश जी के साथ कुबेर भगवान की पूजा- अर्चना की जाती है। इसके साथ ही पूरे घर को दीपकों और लाइटों से सजाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती लोक में आती है। इसी के कारण घरों की साफ-सफाई के साथ-साथ दिवाली के दिन रंगोली बनाने के साथ तोरण आदि लगाते हैं और घरों को दीपक से जलाते हैं। इस साल दिवाली की तिथि को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, इस सा अमावस्या तिथि दो दिन पड़ रही है जिसके कारण कोई 31 अक्टूबर तो कोई 1 नवंबर को दिवाली का पर्व मनाने की सलाह दे रहा है। आइए जानते हैं ज्योतिषी सलोनी चौधरी से किस दिन दिवाली मनाना होगा शुभ। इसके साथ ही जानें लक्ष्मी पूजन मुहूर्त और दीपावली कैलेंडर…
नवरात्रि का त्योहार शुरू होते ही देश में दिवाली का उत्साह बढ़ गया है। पूरे साल बेसब्री से इंतजार करने वाले भक्त दिवाली के दौरान भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। लोग रावण को परास्त करने के बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में दीप, मोमबत्तियाँ और दीये जलाकर दीपोत्सव भी मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि दिवाली की रात माँ लक्ष्मी की पूजा करने से घर में समृद्धि और प्रचुरता आती है। हालांकि, इस साल त्योहार की सही तारीख को लेकर कुछ भ्रम है।
दिवाली 2024 की सही तिथि: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? (Diwali 2024 Date)
ज्योतिषाचार्य सलोनी चौधरी ने दिवाली की तिथि को लेकर फैली भ्रांतियों को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल अमावस्या 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन पड़ रही है, जिससे श्रद्धालुओं में चिंता की स्थिति है। तकनीकी तौर पर अमावस्या 1 नवंबर तक होती है, लेकिन दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसका कारण यह है कि अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर 1 नवंबर को शाम 05 बजकर 14 मिनट समाप्त होगी, जिसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू होगी। दिवाली पारंपरिक रूप से अमावस्या की रात को मनाई जाती है, इसलिए दिवाली का उत्सव 31 अक्टूबर को प्रदोष काल (शाम) से देर रात तक मनाया जाएगा। 1 नवंबर को निशिता मुहूर्त प्राप्त नहीं हो रही है, ऐसे में दीपावली 31 अक्टूबर को मनाना शुभ होगा।
दिवाली 2024 लक्ष्मी पूजन मुहूर्त (Diwali 2024 Laxmi Puja Muhurat)
लक्ष्मी पूजा का निशिता मुहूर्त- रात में 11 बजकर 39 मिनट से देर रात 12:31 बजे तक है.
पूजा का शुभ मुहूर्त- 31 अक्टूबर को शाम 6:27 बजे से रात 8:32 बजे तक
दिवाली 2024 कैलेंडर (Diwali 2024 Calendar)
29 अक्टूबर, दिन मंगलवार- धनतेरस, धन्वंतरि जयंती
30 अक्टूबर, दिन बुधवार- नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली
31 अक्टूबर, दिन गुरुवार- दिवाली, लक्ष्मी पूजा
2 नवंबर, दिन शनिवार- गोवर्धन पूजा, अन्नकूट
3 नवंबर, दिन रविवार- भाई दूज
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।