Diwali 2024 Shopping: हिंदू धर्म में दीवाली का पर्व विशेष महत्व रखता है और यह भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। दीवाली को दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। इस साल दीवाली 31 अक्टूबर को पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। रोशनी और खुशियों का यह त्योहार बस अब आने ही वाला है। इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं, लोग अपने घरों की साफ-सफाई शुरू कर चुके हैं। इस बीच अगर आप चाहते हैं कि अगर आपके घर पर धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन हो और आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे तो दीवाली से पहले इन 5 शुभ चीजों की खरीदारी जरूर करें। क्योंकि इन चीजों को खरीदना शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बरकत होती है और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। ऐसे आज हम आपको कुछ ऐसी खास चीजों के बारे में बताएंगे जिसे दीवाली से पहले खरीदना शुभ माना गया है। जानिए क्या हैं ये चीजें?
दीवाली से पहले क्या खरीदना चाहिए?
कछुआ
वास्तु शास्त्र में घर में कछुआ रखना बेहद शुभ माना गया है। ऐसे में अगर आपको करियर में सफलता नहीं मिल रही है या फिर आप बार-बार असफल हो रहे हैं तो ऐसे में दीवाली से पहले घर में कछुआ जरूर लाएं। आप इसे अपने कार्यस्थल पर भी रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से करियर में तो सफलता मिलती ही है साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।
फिश एक्वेरियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और हमेशा कंगाली छाई रहती है तो ऐसे में इस धनतेरस अपने घर पर फिश एक्वेरियम जरूर लेकर आएं। मान्यता है कि इससे कंगाली दूर होती हैं और धन लाभ होता है। इसके साथ ही ग्रह भी मजबूत होते हैं।
लाफिंग बुद्धा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लाफिंग बुद्धा रखने से खुशहाली आती है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में खुशियां बनी रहे तो दीवाली से पहले लाफिंग बुद्धा लाकर घर के मुख्य दरवाजे पर रख दें।
लक्ष्मी कुबेर की मूर्ति
इस साल धनतेरस के मौके पर मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की मूर्ति घर जरूर लाएं। फिर दीवाली के दिन इस मूर्ति की पूजा करें। मान्यता है कि इससे घर में धन की कमी नहीं होती है। साथी ही नौकरी में भी तरक्की मिलती है।
श्री यंत्र और कौड़ी
अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो ऐसे में दीवाली से पहले श्री यंत्र और कौड़ी घर जरूर लेकर आएं। दीवाली के दिन इसकी स्थापना और पूजा करें। ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।