Budh Gochar In October 2024: वैदिक पंचांग अनुसार इस साल दिवाली का पर्व 1 नवंबर को मनाया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि उससे पहले बुध ग्रह की चाल में बदलाव होने जा रहा है। बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग हैं। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही  आर्थिक मामलों में भी यह गोचर आपके लिए अनुकूल फल लेकर आएगा और दिवाली के मौके पर आपकी खूब कमाई करवा सकता है। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस आपको पार्नटरशिप के काम में अच्छा लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। जिसे संतान और प्रेम संबंध का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही संतान की तरक्की हो सकती है। वहीं इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही जिन लोगों का प्रेम संबंध चल रहा है। उनको सफलता मिल सकती है। वहीं कार्य-व्यापार में भी प्रगति होगी। अगर आप इस दौरान कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान जो लोग अपने बिजनस में निवेश करके उसे आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए भी यह वक्‍त अनुकूल है। आगे चलकर आपको लाभ होगा। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी, जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024