Diwali 2023 Vastu: हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का विशेष महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा करने का विधान है। मां लक्ष्मी के आगमन की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में भी कुछ नियमों के बारे में बताया गया है जिन्हें अपनाकर आप मां लक्ष्मी की असीम कृपा पा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिवाली से पहले या फिर दीपावली के दिन घर में कुछ खास प्लांट लगा सकते हैं। इन्हें घर में लगाने से महालक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्ति होगी। इसके साथ ही धन-धान्य , पॉजिटिव एनर्जी की बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं कौन से पौधे लगाना होगा शुभ…
फॉर्च्यून प्लांट (Fortune Plant)
दिवाली के मौके पर आप फॉर्च्यून प्लांट घर में लगा सकते हैं। इसे कॉर्न प्लांट भी कहते हैं। यह पौधा घर में लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो जाते हैं। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
तुलसी का पौधा (Tulsi)
कार्तिक मास में तुलसी का पौधा सबसे शुभ माना जाता है। वहीं दिवाली के दिन लगाया जाए, तो कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होती है। इसे घर में लगाने सकारात्मक एनर्जी तेजी से बढ़ती हैं। इसके साथ बी मां लक्ष्मी की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है।
अपराजिता (Aprajita)
घर में दिवाली के मौके पर अपराजिता का पौधा लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपराजिता बेल को पूर्व, उत्तर, उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। इसके अलावा मुख्य प्रवेश द्वार के दाएं ओर लगाना भी शुभ माना जाता है।
जेड प्लांट (Jade Plant)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन-ऐश्वर्य, सुख-समृद्धि देने वाला ये प्लांट दिवाली के दिन लगाना काफी शुभ माना जाता है। इसे आप घर के अलावा ऑफिस में भी लगा सकते हैं। इससे बिजनेस में बढ़ोतरी के साथ धन लाभ होता है। इसे आप अपने घर की पूर्व दिशा में लगा लें।
रबड़ का पौधा (Rubber Plant)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रबड़ के पौधे को काफी शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से सदैव खुशहाली बनी रहती हैं और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती हैं। इसे वित्तीय वृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। रबड़ के पौधे से निकलने वाला सफेद दूर सकारात्मकता का प्रतीक होता है। इसलिए इसे घर में लगाने से करियर, बिजनेस में बढ़ोतरी होती है। इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इसे घर के बाहर बिल्कुल भी न रखें।