Vastu Tips For Diwali: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। अगर हमारा घर या प्रतिष्ठान वास्तु के अनुसार बना हो तो जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है। वहीं अगर घर या प्रतिष्ठान वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो जीवन में दरिद्रता आ जाती है और मां लक्ष्मी नाराज हो कर चली जाती हैं। आपको बता दें दिवाली 24 अक्टूबर को है और दिवाली से पहले पूरे घर की साफ- सफाई की जाती है। लेकिन अगर आप दिवाली के दौरान इन कोनों की सफाई से चूके तो भगवान धनवन्‍तरी, कुबेर देव और मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। क्योंकि इन स्थानों पर मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान का वास माना जाता है। इसलिए इन स्थानों की सफाई जरूर कर लें, आइए जानते हैं ये कौन से स्थान हैं…

ईशान कोण को करें साफ

वास्तु शास्त्र में ईशान कोण का विशेष महत्व होता है। ईशान कोण को उत्तर- पूर्व दिशा माना जाता है। साथ ही वास्तु के अनुसार यह दिशा देवी- देवताओं की होती है। इसलिए इसे सबसे पवित्र दिशा माना जाता है। वहीं घर या अन्य जगह मंदिर को ईशान कोण में ही बनाया जाता है। वास्तु में कहा गया है कि ईशान कोण को हमेशा साफ रखना चाहिए। साथ ही यहां पर कोई यूजलेस आयटम या भारी आयटम नहीं रखना चाहिए।

वहीं अगर आप घर के ईशान कोण को गंदा रखते हैं, तो वास्तु दोष लग सकता है। साथ ही मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है। इसलिए दिवाली से पहले ईशान कोण को जरूर साफ कर लें।

ब्रह्म स्थान को करें साफ

वास्तु शास्त्र में ब्रह्म स्थान घर के बीचों- बीच जगह को कहते हैं। साथ ही इसे सूर्य स्थान भी कहा गया है। इस स्थान का भी विशेष महत्व है। इस जगह को खुला चौक या आंगन रखने की परंपरा है। इस स्थान को जरूर साफ करके रखना चाहिए। साथ ही इस स्थान पर कोई भारी और टूटा आयटम भी नहीं रखना चाहिए। वहीं अगर आप ऐसा करते हैं तो वास्तु दोष के साथ मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती है। इसलिए दिवाली से पहले ब्रह्म स्थान को जरूर साफ कर लें। जिससे आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।