Dhanters 2018 Puja Aarti, Bhajan, Songs: धनतेरस शुभ त्योहार माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर लोगों पर धनवर्षा करते हैं। भगवान अपने बच्चों पर कृपा करते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं। माना जाता है कि जो चीजें धनतेरस पर खरीदी जाती है वे घर में शुभ होती है और बरकत लाती है। ऐसे में लोग अक्सर धनतेरस पर सोना-चांदी, गहने, कपड़े, जूते और अन्य कीमती समान खरीदते हैं।
धनतेरस पर पूजा और आरती का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। पूजन के लिए आप विशेष सामग्री का इस्तेमाल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि इस बार दिवाली पर धनतेरस के पावन पर्व पर आपको कौनसी आरती करनी चाहिए और भगवान को किन भजनों से रिझाना चाहिए।