Dhanteras 2025 Date (कब है धनतेरस 2025): हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व बताया गया है। पंचांग के मुताबिक, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल त्रयोदशी तिथि दो दिन होने के कारण धनतेरस की तिथि को लेकर थोड़ा असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस दिन कुबेर जी के साथ लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन सोना-चांदी, गणेश-लक्ष्मी मूर्ति के अलावा बर्तन, झाड़ू, वाहन से लेकर अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही पांच दिनों के होने वाले दिवाली के पर्व का आरंभ हो जाता है। धनतेरस के बाद नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवताओं के वैद्य भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति हुई थी। इसी कारण इसे धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है। आइए जानते हैं धनतेरस की सही तिथि, खरीदारी का समय से लेकर महत्व तक…

धनतेरस कब है? (Kab Hai Dhanteras 2025)

दृक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 19 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। प्रदोष काल के कारण धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा।

धनतेरस पर बन रहा शुभ योग (Dhanteras 2025 Shubh Yog)

इस साल धनतेरस पर काफी शुभ योगों का निर्माण होने वाला है। इस दिन ब्रह्म योग, उत्तराफाल्गुनी , पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ बुधादित्य और कलात्मक योग का निर्माण होगा। बता दें कि ब्रह्म योग 18 अक्टूबर की सुबह से लेकर रात 1:48 बजे तक रहेगा। इसके अलावा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सुबह से लेकर दोपहर 3:41 बजे और फिर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र आरंभ हो जाएगा।

Karwa Chauth 2025: 09 या 10 अक्टूबर, कब है करवा चौथ? जान लें सही तारीख, शुभ मुहुर्त और चंद्रोदय का समय

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2025 Puja Muhurat)

पूजा का शुभ मुहूर्त- 18 अक्टूबर शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 4:43 से 5:33 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:43 से दोपहर 12:29 बजे तक
प्रदोष काल – शाम 05:48 से रात 08:20 बजे तक
वृषभ काल – शाम 07:16 से रात 09:11 बजे तक

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त (Dhanteras 2025 Gold-silver Purchase Timing)

धनत्रयोदशी के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त – 12:18 पी एम से 19 अक्टूबर को 06:26 ए एम
धनत्रयोदशी के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त –19 अक्टूबर को 06:26 ए एम से 01:51 पी एम

यम दीपदान का समय (Yam Deepdan Ka Samay)

धनतेरस के दिन यम दीपक जलाने की परंपरा है। इस दिन शाम 5:48 से रात 8:20 बजे तक दीपक जलाया जा सकता है।

Ahoi Ashtami 2025 Date, Time: 13 या 14 अक्टूबर, कब है अहोई अष्टमी? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

धनतेरस का महत्व (Dhanteras 2025 Significance)

शास्त्रों के अनुसार, समुद्र मंथन के समय कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। उन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। धनवंतरी ने संसार को चिकित्सा और आयुर्विज्ञान का ज्ञान दिया, इसी कारण इस दिन को श्रद्धापूर्वक धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, वाहन आदि की खरीदारी को अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ भी नया और मूल्यवान खरीदने से घर में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में समृद्धि, सौभाग्य और सुख बना रहता है।

शनि गुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। कुछ जातकों के लिए यह समय तरक्की और नए अवसर लेकर आएगा, तो वहीं कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें 12 में से किन 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें शनि के नक्षत्र परिवर्तन का असर

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।