Lakshmi Narayan Yog: दैत्यों के गुरु शुक्र इस समय वृश्चिक राशि नमें विराजमान है। धन, आकर्षण, मान-सम्मान, सुख-समृद्धि, धन वैभव के दाता शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं और वह शुभ या अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। शुक्र के अलावा ग्रहों के राजकुमार बुध भी एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि इस समय बुध तुला राशि में विराजमान है। लेकिन अक्टूबर माह के अंत में यानी धनतेरस के दिन बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे है्ं। जहां पर पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से शक्तिशाली लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। धनतेरस के दिन इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं वृश्चिक राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…
द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 29 अक्टूबर को रात 10 बजकर 24 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वृश्चिक राशि में पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान है। ऐसे में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में सातवें भाव में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ अपार धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है। कर्ज से निजात मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है। इसलिए थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही आपको अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि में लक्ष्मी नारायण को निर्माण चौथे भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। सुख-सुविधाएं बढ़ने के साथ-साथ संपत्ति, वाहन आदि खरीद सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। ऐसे में आप खुशी नजर आ सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा की गई मेहनत अब दिखाई देगी। इसके साथ ही अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए भी लक्ष्मी नारायण योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। इस राशि में लक्ष्मी नारायण योग दूसरे भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। विदेश में नौकरी करने के भी कई अवसर मिल सकते हैं। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।