Diwali Dhanteras Puja 2023: धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दिवाली पर्व शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार दो दिन भाई दूज होने के कारण छह दिवसीय पर्व होगा। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर जी के साथ धनवंतरी भगवान की पूजा करने का विधान है। इसके अलावा इस दिन सोना-चांदी, कपड़े, बर्तन आदि खरीदने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन वस्तुएं खरीदने से 13 गुना अधिक वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से पूजा करने के साथ-साथ कुछ खास उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है और पूरे साल बरकत होती रहती हैं। जानें धनतेरस पर कौन से उपाय करना होगा शुभ।
धनतेरस पर करें ये उपाय
करें अक्षत से ये उपाय
धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की विधिवत पूजा 21 अक्षत लें। इस बात का ध्यान रखें कि चावल टूटे न हो। इसके बाद इन्हें लाल रंग के साफ वस्त्र में बांधकर पूजा करें। इसके बाद इन्हें अपनी तिजोरी में रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से पैसों की तंगी से छुटकारा मिल जाता है।
जलाएं दीपक
धनतेरस को रात के समय 13 दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। इसके लिए 13 दीपक लें और उसमें घी, बाती लगाने के साथ 1-1 कौड़ी भी रखें। इसके बाद इन्हें अपने घर के आंगन नें रख दें। इसके बाद आधी रात को 13 कौड़ियों को उठाकर घर के किसी कोने में गाड़ दें। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाती है। इसके साथ ही बिजनेस में अपार सफलता प्राप्त होती है।
मां लक्ष्मी को चढ़ाएं लौंग
धनतेरस के दिन कुबेर भगवान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके साथ ही मां लक्ष्मी को एक जोड़ा लौंग चढ़ा दें। ऐसा रोजाना करें। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाती है।
गोमती चक्र का उपाय
धनतेरस के दिन 5 गोमती चक्र लेकर उसमें केसर और चंदन से ‘श्रीं ह्रीं श्री’लिखें। इसके बाद लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा करें। बाद में आप चाहे, तो इन गोमती चक्र को एक साफ लाल रंग के कपड़े में बांध धन वाले स्थान में रख लें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।