Dhanteras Shopping Time 2022: इस बार धनतरेस 23 अक्टूबर 2022 रविवार के दिन पड़ रहा है। वहीं एक दिन बार 24 अक्टूबर 2022 सोमवार के दिन दिवाली मनाई जाएगी। हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन सोना – चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। ज्योषित के अनुसार इस दिन त्रिपुष्कर योग बना रहा है, जो राशि के लोगों के लिए लाभकारी हो सकता है।

धनतेरस का महत्व

ज्योतिष के अनुसार इन दिन भगवान धनवंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा का महत्व बताया गया है। इस दिन सोना-चादी और नए बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। लोग इन दिन सोने और चांदी के सिक्के भी खरीदते हैं।

धनतेरस क्यों मनाया जाता है

पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार इस दिन समुद्र मंथन के समय भगवान विष्णु धनवंतरि के रूप में अमृत का कलश लेकर बाहर निकले थे। इस दिन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि थी। ज्योतिष के अनुसार इन दिन को धनत्रयोदशी या धनतेरस कहा जाता है।

धनतेरस पर क्यों बर्तन खरीदना होता है शुभ

ज्योतिष के अनुसार भगवान धनवंतरि को धन का देवता भी माना जाता है। हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार इन दिन नए बर्तन खरीदने से आर्थिक संपन्नता आती है और साल भर घर में घर में नई चींजे आती रहती है। इसलिए धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है।

धनतेरस पूजा विधि

धनतेरस को भगनाव कुबरे और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ज्योतिष के अनुसार पूजा उत्तर दिशा की ओर करे और घी का दीपक जलाएं। मिठाई और फल का भोग लगाएं।

धनतेरस पर इन बर्तनों को खरीदना शुभ होता है

धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा पीतल, तांबा, स्टील और मिट्टी के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। पूजा के लिए पीतल के बर्तन भी खरीद सकते हैं।

धनतेरस के दिन इन राशि के लोगों को प्रबल धन लाभ के योग

धनतेरस के दिन ही 23 अक्टूबर 2022 को प्रात: काल 4.19 बजे शनि देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि देव के गोचर से मिथु राशि, मेष राशि और धनु राशि के जातकों को धन आदि लाभ हो सकता है। कुछ जातकों को करियर में भी अच्छें नतीजे मिल सकते हैं।