Dhanteras 2022: दिवाली से एक दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धनतेरस पर धनवंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस बार धनरतेस और धनतेरस से एक दिन पहले खरीदारी कर सकते हैं। मान्यता के अनुसार इन दिन नए बर्तन, सोना- चांदी खरीदने से साल भर आर्थिक समृद्धि रहती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनत्रोयदशी 22 अक्टूबर को ही लगी रही है। 22 अक्टूबर को शाम 6 बजे से खरीदारी का मुहूर्त शुरू हो जाएगा, जो 23 अक्टूबर 2022 धनतेरस के दिन शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। ऐसा 27 वर्षों के बाद संयोग बन रहा है।
धनतेरस पर बना रहा शुभ संयोग
वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 23 अक्टूबर को शनि देव मकर राशि में मार्गी होंगे और इस दिन ही धनतेरस भी पड़ रहा है। जिसका अच्छा प्रभाव कई राशि के लोगों पर पड़ सकता है। शनि देव के मार्गी होने से जातकों को धन लाभ के साथ करियर में सफलता और तरक्की मिल सकती है। आय में बढ़ोतरी के साथ धन आदि लाभ भी हो सकता है। वहीं इस बार धनतेरस पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बना रहा है।
धनतेरस 2022 पूजा विधि
मान्यता के अनुसार धनतेरस पर भगवान धनवंतरी और धन की देवी मां लक्ष्मी की विधि पूर्वक पूजा करने से आर्थिक बढ़ोतरी होती है। घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस दिन उत्तर दिशा की ओर भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी की पूजा करने की मान्यता है।
धनतेरस पर क्यों खरीदा जाता है झाड़ू
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार इन दिन झाड़ू खरीदने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। साथ ही घर नकारात्म ऊर्चा नहीं रहती है। इस दिन काले या गहरे रंग की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।