Devshayani Ekadashi 2025 Shubh Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार व्रत और त्योहारों पर कई दुर्लभ और राजयोग बनते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस बार देवशयनी एकादशी 6 जुलाई है और एकादशी पर कई दुर्लभ संयोग बनब रहे हैं। जिसमें गुरु आदित्य राजयोग बन रहा है। वहीं इसके अलावा देवशयनी एकादशी पर शुभ योग, साध्य योग, त्रिपुष्कर योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। ग्रहों के शुभ योग में अबकी बार देवशयनी एकादशी पर भगवान लक्ष्मी नारायण की कृपा से मिथुन और सिंह सहित कुच राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए देवशयनी एकादशी शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि गुरु आदित्य राजयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रहा है। दोस्तों और सहयोगियों से सहायता मिलेगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होने की संभावना है। गुरु की उपस्थिति आपके सामाजिक रिश्तों को और मजबूत करेगी। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही करियर में नई शुरुआत, पदोन्नति या स्थान परिवर्तन से वेतन में वृद्धि होगी। भौतिक स्तर पर आप नया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान या यात्रा के साधन ले सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
देवशयनी एकादशी कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में मधुरता और खुशियां रहेंगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ नई जगहों पर घूमने जा सकते हैं और एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या इंक्रीमेंट का लाभ मिल सकता है। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं, उनके लिए यह समय ग्राहक वृद्धि और बिक्री में मुनाफे वाला रहेगा। वहीं इस समय आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए देवशयनी एकादशी शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि गुरु आदित्य राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही कोई पुराना संपत्ति विवाद आपके पक्ष में निपट सकता है। जमीन, वाहन या प्लॉट खरीदने की योजना सफल हो सकती है। वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही यह समय आपके लिए करियर में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त करने का है। नौकरी में प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां, या व्यवसाय में सफलता मिल सकती है।