Dev Uthani Ekadashi 2025 Rashifal: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि देवउठनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन सृष्टि के पालनहार श्री विष्णु 4 माह की योग निद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। इस दिन विष्णु जी के साथ मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से हर तरह की समस्याओं से निजात मिलने के साथ-साथ सुख-संपदा, धन-वैभव की प्राप्ति होती है। इस साल देवउठनी एकादशी पर काफी शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इसका असर 12 राशियों पर देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवउठनी एकादशी पर धुव्र के साथ-साथ रवि योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा गुरु कर्क राशि में रहकर हंस राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। कन्या राशि में शुक्र रहकर राहु के साथ नवपंचम राजयोग बना रहे हैं। इसके अलावा मंगल वृश्चिक राशि में आकर रूचक राजयोग बना रहे हैं। गुरु, शनि और मंगल त्रिकोण में स्थिति है जिसके कारण नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा देवउठनी एकादशी के साथ नवंबर माह का भी आरंभ हो रहा है। चंद्रमा मीन राशि में शनि के साथ विराजमान होंगे। ऐसे में विष योग का भी निर्माण करेंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए देवउठनी का दिन काफी अच्छा हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में हंस राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा मंगल पंचम भाव और शनि नवम भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आप अपने विरोधियों पर विजय पा सकते हैं। अध्यात्म की ओर भी आपका काफी अधिक झुकाव हो सकता है। इसके साथ ही आप आत्मचिंतन करेंगे, जिससे स्वयं पर काफी सुधार कर सकते हैं। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा मंगल का बना केंद्र त्रिकोण राजयोग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आलीशान भवन, शानदार वाहन, जमीन-जायदाद मिल सकता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के तीसरे बाव में सूर्य और चौथे भाव में मंगल विराजमान है। इसके साथ ही मंगल रूचक के साथ केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही 12वें भाव में उच्च के गुरु विराजमान है। इसके अलावा शनि आठवें भाव में रहकर विपरीत राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को की क्षेत्रों से अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। जमीन जायदाद की भी वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में आपके बिजनेस और प्रोफेशन के लिए बेहतर रिजल्ट्स मिल सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है। इसके अलावा नया बिजनेस आरंभ करना लाभकारी हो सकता है। मंगल के कारण रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी के माध्यम से अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। आय में तेजी से वृद्धि होने के साथ-साथ कई इच्छाएं पूरी हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
कन्या राशि के जातकों के ऊपर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। इस राशि के जातकों को मंगल की ओर से जबरदस्त लाभ मिल सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में मंगल रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के पराक्रम में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपके बातचीत करने की क्षमता में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। उत्साह और ऊर्जा में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है। गुरु के कारण आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपको आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल मिल सकता है।
नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
