Dev Diwali 2022, Chandra Grahan: हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा को तिथि को देव दिवाली मनाई जाती है। इस बार 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण भी लग रहा है। यह चंद्रग्रहण साल का दूसरा और आखिर ग्रहण होगा। इसलिए कई जगहों पर देव दिवाली 8 नवंबर के बजाय 7 नवंबर को मनाई जाएगी।

हिंदू पंचांग के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा सोमवार, 7 नवंबर को शाम 4:15 मिनट से शुरू होकर, अगले दिन यानी 8 नवंबर मंगलवार को शाम 4:31 बजे तक है। वहीं चंद्रग्रहण की बात करें तो 8 नवंबर को 2 बजकर 41 मिनट से शुरू हो जाएगा। जो कि शाम 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। सूतक काल की बात करें तो प्रातः 5 बजे से शुरू हो जाएगा, चूंकि शास्त्रों के मुताबिक चंद्रग्रहण शुरू होने के 9 घंटे पहले से ही सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य या पूजा नहीं करनी चाहिए।

गंगा स्नान और दान का है विशेष महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी या किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद दान करने का विधान है। इस दिन दीप दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता अनुसार इस दिन भगवान शिव को दूध और शहद से स्नान कराया जाता है। यदि जातक अपनी राशि के अनुसार दान करता है तो उसे कई गुना पुण्य की प्राप्ति होती है।

ग्रहणकाल के बाद राशि अनुसार दान का महत्व

मेष राशि : ग्रहण के बाद मेष राशि के जातकों को तिल व गुड़ का दान करना चाहिए, साथ ही ग्रहण के दौरण शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
वृषभ राशि : इस राशि के जातकों को गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल और ऊनी वस्त्र का दान करना चाहिए।
मिथुन राशि : इस राशि के जातक चीटियों को पंजीरी और गाय को हरा चारा खिलाएं।
कर्क राशि : इस राशि के जातकों को गुड़ और शहद का दान करना चाहिए।
सिंह राशि : इस राशि के जातकों को गेहूं का दान करना चाहिए
कन्या राशि : इस राशि के जातकों को घर में सुख समृद्धि के लिए ग्रहण के बाद गुड़, तिल और अनाज का दान करना चाहिए।
तुला राशि : इस राशि के जातकों को गरीबों को ऊनी वस्त्र और गेहूं का दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों को सफेद तिल, गुड़, दूध और गेहूं का दान करना चाहिए।
धनु राशि : इस राशि के जातकों को गर्म खाने की चीजें, जैसे बाजरा, अखरोट, चिलगोजा आदि का दान करना चाहिए।
मकर राशि : इस राशि के जातकों को कंबल का दान करना चाहिए।
कुंभ राशि : इस राशि के जातकों को शहद, गुड़ और तिल का का दान करना चाहिए।
मीन राशि : इस राशि के जातकों को ग्रहण के बाद घी, शहद, तिल, गुड़ का दान करना चाहिए।