Dev Deepawali 2022: इस बार देव दीपावली 8 नवंबर 2022 को मनाई जाएगी। देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा हो चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे में देव दिवाली 7 नवंबर 2022 को मनाई जाएगी।

वहीं ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बुध देव 13 नवंबर तक तुला राशि में रहेंगे और मंगल देव 13 नवंबर तक मिथुन राशि में वक्री रहेंगे। साथ ही 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में बुध और मंगल देव के राशि परिवर्तन का किस राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। यहां इस संबंध में जानकारी दी जा रही है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध देव तीसरे प छठे भाव के स्वामी होते हैं। वहीं मंगल देव पहले व आठवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों को यात्रा पर जानें के कारण उनके खर्च बढ़ सकते हैं। कुछ जातकों को मानसिक तवान भी हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति इस दौरान सावधान रहना होगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए मंगल देव सातवें भाव के स्वामी होते हैं। इस दौरान विदेश में रह रहे जातकों को लाभ हो सकता है। वहीं विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों को भी फायदा हो सकता है। बुध देव इस राशि के लिए दूसरे और पांचवे भाव के स्वामी होते हैं। बुध देव की यह स्थिति जातकों को धन आदि लाभ करा सकती है। कार्यक्षेत्र में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को बुध देव देव इस दौरान पुरानी समस्याओं से निजात दिला सकते हैं। आय भी बढ़ सकता है और आर्थिक मजबूती भी आ सकती है। वहीं मंगल देव इस राशि के जातकों को कुछ परेशानियां दे सकते हैं।

कर्क राशि
इस जातकों के लिए बुध देव इस दौरान लाभ दे सकते हैं। धन लाभ के साथ व्यापार में भी सफलता मिल सकती है। वहीं मंगल देव आयात-निर्यात से जुड़े जातकों को लाभ करा सकते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक, जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें मंगल देव की इस स्थिति से सफलता मिल सकती है। वहीं बुध देव के गोचर से जातकों के आय में बढ़ोतरी हो सकती है निवेश से भी लाभ प्राप्त हो सकता है।