December 2021 Rashifal: मेष राशि: इस राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना हर मायने में शानदार साबित होने वाला है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। निवेश से धन लाभ के आसार दिखाई दे रहे हैं। ऑफिस के काम के चलते किए जाने वाली यात्रा से धन की प्राप्ति हो सकती है। इस महीने आपको पैसा और शोहरत दोनों की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल में उच्च पद भी मिल सकता है। वरिष्ठों और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए ये महीना अच्छा साबित होगा। करियर में अच्छी खासी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। अच्छी नौकरी का ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। आपक इस महीने कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी। खर्चों पर नियंत्रण करेंगे तो इस महीने धन का संचय कर पाने में भी सफल होंगे।

मिथुन राशि: करियर के लिए ये महीना शुभ साबित होगा। नए अवसरों की तलाश कर रहे जातकों को अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। मेहनत का उचित पुरस्कार मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा से भी धन लाभ होने के आसार हैं। साझेदारी के काम में मुनाफा होने की उम्मीद है। घर-परिवार वालों को भरपूर साथ मिलेगा। कर्ज को चुकाने में आप सक्षम रहेंगे। (यह भी पढ़ें- मासिक राशिफल, दिसंबर 2021: 4 राशि वालों के लिए ये महीना शुभ, करियर में अच्छा खासी सफलता कर सकते हैं हासिल)

कन्या राशि: इस राशि वालों के लिए भी ये महीना काफी अच्छा साबित होगा। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। कर्ज का निपटारा कर सकेंगे। पार्टनरशिप के काम में लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। अधूरे रूके हुए कार्य पूरे कर पायेंगे। कार्यक्षेत्र के लिए ये महीना शानदार साबित होगा। धन का संचय कर पाने में भी आप सफल रहेंगे। (यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र अनुसार सौभाग्यशाली स्त्रियों में ये होते हैं गुण और लक्षण)