December Rashi Parivartan 2022: इस साल के आखिरी महीने से कई राशियों के जातकों का अच्छा समय आ सकता है। जातकों को बुध, शुक्र और सूर्य देव का साथ मिल सकता है, जिस कारण उनके बिगड़े काम बन सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिसंबर में बुध देव तीन बार, शुक्र देव दो बार और सूर्य देव एक बार राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं कि ग्रहों के इस राशि परिवर्तन का लाभ किन राशियों को जातकों को मिल सकता है।

कन्या राशि के जातकों को मिल सकता है बुध देव का साथ (Budh Gochar December 2022)

बुध देव पहले 3 दिसंबर 2022 को धनु राशि में प्रवेश करेंगे और उसके बाद धनु से निकलकर 28 दिसंबर को मकर राशि में जाएंगे। वहीं 31 दिसंबर से बुध देव वक्री अवस्था में फिर से धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध देव के एक माह में तीन बार स्थान बदलने का लाभ कन्या राशि के जातकों को मिल सकता हैं।

जातकों को करियर शुरू करने के लिए बेहतर मौके मिल सकते हैं। परिवार में खुशियां आ सकती हैं। बिना किसी रूकावट के आप अपना कार्य कर सकेंगे। संपत्ति या नया वाहन भी खरीद सकते हैं। बिजनेस आइडिया से आप अच्छा लाभ काम सकते हैं।

मीन राशि के जातकों को शुक्र देव के गोचर से हो सकता है लाभ (Shukra Gochar December 2022)

शुक्र देव 5 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे और फिर 29 दिसंबर से मकर राशि में जाएंगे। शुक्र देव के एक माह में दो बार स्थान परिवर्तन से मीन राशि के जातकों का समय अच्छा आ सकता है। जातकों के पेशेवर जीनव में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। करियर में भी परिणाम बेहतर मिलने की संभावना है। व्यापार में भी आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

सूर्य देव के गोचर से वृश्चिक राशि पर पड़ेगा अनुकूल प्रभाव (Surya Gochar December 2022)

सूर्य देव 16 दिसंबर से धनु राशि में गोचर करेंगे। जिसका अनुकूल प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों पर पड़ सकता है। जातकों की कौशल क्षमता बढ़ सकती है। आप अपने कारोबार को भी बढ़ सकते हैं। धन लाभ भी होने की प्रबल संभावना है।