December Gochar 2022: दिसंबर में शुक्र देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र देव के इस गोचर से कई राशियों के जातकों को फायदा और कई को नुकसान हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव 5 दिसंबर से धनु राशि में गोचर करेंगे। उसके बाद 29 दिसंबर को धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन राशियों के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। वहीं किन राशियों के जातकों को धन हानि हो सकती है।
मेष राशि (Shukra Gochar 2022)
शुक्र देव के मकर राशि में गोचर से इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। आप पेशेवर जीवन में अच्छा पैसा कमा सकते हैं। काम के दौरान की जानें वाली यात्राओं के भी आपको लाभ मिल सकता है। व्यवसाय के लिए भी यह अच्छा समय हो सकता है। आपकी सेहत भी अच्छी रह सकती है।
मिथुन राशि (Shukra Gochar December 2022)
इस राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र देव गोचर से समय आठवें भाव में रहेंगे। करियर में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मकर राशि में शुक्र देव के गोचर से आपके खर्च बढ़ सकते हैं। आर्थिक समय भी विपरीत हो सकता है। कार्यस्थल पर भी समय आपके पक्ष में नहीं होगा। अधिक काम का दवाब भी हो सकता है। मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि (December Shukra Gochar 2022)
गोचर के समय शुक्र देव इस राशि के जातकों की कुंडली में सातवें भाव में विराजमान रहेंगे। इस गोचर से आपका प्रतिकूल समय आ सकता है। करियर, कारोबार और नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती है। ऐसे में अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें और स्वास्थ का अधिक ध्यान रखें।
कन्या राशि (Grah Gochar December 2022)
जातकों की कुंडली में शुक्र देव पांचवे भाव में गोचर करेंगे। जातकों को शुक्र देव का साथ मिल सकता है। करियर में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इस दौरान नया व्यवसाय शुरू करना लाभप्रद हो सकता है।