Pitru Paksha 2022: शास्त्रों में पितृ पक्ष का विशेष महत्व बताया गया है। इस साल पितृ पक्ष 10 सितंबर से शुरू हुआ है और 25 सितंबर तक रहेगा। इस बीच में लोग अपने पूर्वजों के नाम से तर्पण और पिंड दान करते हैं और पितृ उनको आशीर्वाद देते हैं। लेकिन यहां हम बात करने जा रहे हैं कि अगर पितृ पक्ष के दौरान आपके सपने में पूर्वज आ रहे हैं तो इसका क्या मतलब है। आइए जानते हैं…

सपने में बार- बार क्यों आते हैं पूर्वज

गरुड़ पुराण के अनुसार जब किसी व्यक्ति की अंतिम क्रिया विधि- विधान से नहीं होता है तो उस व्यक्ति की सद्गगति नहीं होती है। इसलिए वो अपने वंशजों को सपने में दिखाई देने लगते हैं। साथ ही दूसरा कारण यह भी कि अगर आपके पूर्वजों की कोई ख्वाहिश पूरी नहीं हुई है तो भी वह सपने में आते हैं।

अगर सपने में प्रसन्न दिखें पूर्वज

सपने में अगर पूर्वज आपको प्रसन्न दिखाई देते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं। साथ ही आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिलने वाली है।

सिर पर हाथ फेरते हुए दिखाई दें पूर्वज

अगर आपको सपने में पूर्वज बालों पर हाथ फेरते हुए दिखाई देते हैं तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आप पर जो मुसीबत आने वाली थी, पितरों ने आपको उससे बचा लिया है।

पितृ शांत मुद्रा में दें दिखाई

यदि सपने में पितृ आपको शांत मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं तो यह भी एक विशेष संकेत है इसका मतलब है पितृ आपसे संतुष्ट है और आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है।

पितृ देंं रोते हुए दिखाई

अगर आपको पितृ सपने में रोते हुए दिखाई हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। साथ ही आपके ऊपर कोई परेशानी आ सकती है। या कोई दुर्घटना हो सकती है। संतान का नाश हो सकता है। इसलिए इन सब परेशानियों से बचने के लिए पिंड दान और तर्पण करें।

पितृ पक्ष के दौरान करें ये उपाय

पितरों की तस्वीर घर की दक्षिण-पश्चिम दीवार या कोने में लगानी चाहिए और पितृ पक्ष में तस्वीर पर घी का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही जिस दिन आपके पूर्वज परलोक सिधारें हैं उस दिन श्राद्ध कर्म करना चाहिए। जिसमें ब्राह्राणों को भोजन कराना चाहिए। साथ ही दान- दक्षिणा देनी चाहिए।