Covid-19: साल 2020 वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की भेंट चढ़ गया। हालांकि, इस साल की शुरुआत में ही अच्छी खबर सामने आई है। भारत में कोविड-19 से निपटने के लिए दो वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी मिली है। ICMR के मुताबिक सरकार के ड्रग रेगुलेटर ने आपातकालीन उपयोग के लिए इन टीकों को मंजूरी दी है। इन टीकों में भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की गई ऑक्सफोर्ड- एस्ट्राजेनेका वैक्सीन है। उधर, दुनिया के और कई देशों में भी कुछ टीकों कों मंजूरी म‍िल चुकी है और कई पर काम चल रहा है।

भारत में इन दो टीकों के इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद इसको लेकर बहस भी शुरू हो गई है। खासकर विपक्षी पार्टियां इसके साइड इफेक्ट को लेकर सशंकित हैं और सवाल उठा रही हैं। सवाल उठाने का मुख्‍य आधार यह है क‍ि एक टीके को तीसरे दौर के ट्रायल के नतीजों का पूरा व‍िश्‍लेषण क‍िए ब‍िना ही आपात इस्‍तेमाल की मंजूरी दे दी गई है। इन व‍िवादों के बीच ज्‍योत‍िष व अंक शास्‍त्र वि‍शेषज्ञ महागुरु गौरव म‍ित्‍तल ने यह आंकलन क‍िया है क‍ि क‍िस राश‍ि के व्‍यक्‍त‍ि के ल‍िए कौन-सा टीका मुफीद रहेगा। उनके आंकलन का आधार नाम-अंक है। उनके आंकलन पर डालते हैं एक नजर…

दवाइयों के नाम के अनुसार जानें उनका अंक:

Moderna: नाम का अंक 28 है जो कुल मिलाकर = 1 होता है
Pfizer: नाम का अंक 31 है जिसका टोटल होता है = 4
Covaxin: इस दवाई के अगर सभी अक्षरों को गिना जाए तो कुल होता है 28 यानी = 1
ZyCoV-D: सभी अक्षरों की कुल गणना 28 होती है जिसे मिलाकर हुआ = 1
Covishield: इस दवा के नाम का अंक होता है 38 जिसका टोटल हुआ = 2

किस राशि के लोगों के लिए कौन सा वैक्सीन बेहतर:

मेष राशि – मंगल : इस राशि की प्रतिनिधि संख्या – 9 होती है। इस राशि के लोगों को सामान्य तौर पर Covaxin, Moderna या फिर ZyCoV-D वैक्सीन लेने की सलाह दी जाती है।

वृषभ राशि –शुक्र : इस राशि के जातकों की प्रतिनिधि संख्या – 6 होती है। इनके लिए Pfizer या फिर Covaxin, Moderna अथवा ZyCoV-D वैक्सीन असरदार साबित हो सकती है।

मिथुन राशि –बुध : इस राशि के लोगों का नंबर – 5 होता है। Covaxin, Moderna or ZyCoV-D वैक्सीन इन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कर्क राशि – चंद्रमा : इस राशि का नंबर – 2 होता है। इनके जाातकों के ल‍िए Covishield वैक्सीन तो कारगर साबित हो सकती है।

सिंह राशि – सूर्य : सिंह राशि के लोगों का प्रतिनिधि अंक 1 होता है। इनके लिए 3 वैक्सीन Covaxin, Moderna or ZyCoV-D फायदेमंद हो सकती है।

कन्या राशि – बुध : नंबर 5 कन्या राशि का प्रतिनिधि करता है। इस राशि के लोगों के लिए कोविड 19 के Covaxin, Moderna or ZyCoV-D वैक्सीन असरदार साबित हो सकते हैं।

तुला राशि –शुक्र : तुला राशि के लोगों का प्रतिनिधि अंक 6 होता है। इस राशि के लोगों को Pfizer या फिर Covaxin, Moderna or ZyCoV-D टीका फायदा पहुंचा सकता है।

वृश्चिक राशि – मंगल : अंक 9 वृश्चिक राशि के जातकों का प्रतिनिधि अंक होता है; Covaxin, Moderna or ZyCoV-D जैसी वैक्सीन का इस्तेमाल इस राशि के लोगों के लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।

धनु राशि – गुरु : इस राशि के लोगों का अंक 3 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार धनु के जातकों के लिए Covaxin or Covishield का इस्तेमाल तो लाभदायक हो सकता है।

मकर राशि- शनि : इस राशि के लोगों का नंबर 8 होता है जिन्हें Covishield वैक्सीन फायदा पहुंचा सकती है।

कुंभ राशि- शनि : 8 कुंभ राशि के जातकों का प्रतिनिधि अंक होता है। इस राशि के लोगों के लिए Covishield वैक्सीन फायदेमंद साबित हो सकती है।

मीन राशि –गुरु : इस राशि का प्रतिनिधित्व नंबर 3 करता है। ये राशि के लोग Covaxin या फिर Covishield का इस्तेमाल कर सकते हैं।