Copycat Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह, 27 नक्षत्र और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन 12 राशियों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। साथ ही राशयों का आपस में नेचर और व्यक्तित्व अलग- अलग होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं, ऐसी राशियों के बारे में जो दूसरों के आइडियाज चुराने में माहिर होते हैं। साथ ही इन आईडिया का प्रयोग वो अपने जीवन में खूब करते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि: इस राशि के लोग दूसरों के आइडियाज चुराने में माहिर माने जाते हैं। ये लोग दूसरों के आइडियाज चुरा लेते हैं और दिखाते ये हैं कि आइडिया उन्होंने ही बनाया हो। ये मिथुन राशि के लोग बिजनेस माइंडेड भी होते हैं। ये लोग व्यापार में खूब पैसा कमाते हैं। साथ ही ये लोग जो आइडिया चुराते हैं उसे अपने बिजनेस और करियर में प्रयोग करते हैं। कई बार इनकी यह चालाकी इनको परेशानी में भी डाल देती है। इस राशि के लोग यह भी दिखाने की कोशिश करते हैं जैसे कि ये उस विषय के बारे में सब कुछ जानते हों। वहीं मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।

कर्क राशि: इस राशि के लोग भी कॉपी कैट माने जाते हैं। इन लोगों से अगर कोई आइडिया शेयर कर दिया जाए तो यह लोग उस आइडिया को प्रयोग कर लेते हैं और उसे अपने बिजनेस में फॉलो करके खूब धन कमाते हैं। ये दूसरों के साथ इमोशंस का गेम खेलकर उनके मन का भेद जानने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब सामने वाला इनके इरादों को समझ जाता है तो यह उसके सामने बहुत ही निर्दोष बनने की कोशिश करते हैं। ये लोग भावुक भी होते हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं, जो इसको ये गुण प्रदान करते हैं।

तुला राशि: इस राशि के लोग भी दूसरों के आइडिया भी चुराने में माहिर होते हैं। इन लोगों को आइडिया शेयर करना खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि हो सकता है जो आइडिया आप अपने करियर और व्यापार में प्रयोग करने जा रहे हो, उसका प्रयोग ये लोग कर लें। इनकी आदतें ही कुछ ऐसी होती हैं कि दूसरों को कॉपी करने में इनका ईगो भी आडे़ नहीं आता। कई बार ये दूसरों से प्रेरित होकर भी उनको फॉलो करते हैं। तुला राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।