Conjunction Of Saturn And Venus: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। वहीं शुक्र ग्रह को वैभव, धन, ऐश्वर्य, विलासता और भौतिक सुख का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी इन दोनों ग्रहों की युति बनती है, तो इनका प्रभाव इन सेक्टरों के साथ सभी राशियों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मार्च की शुरुआत में शनि और शुक्र का संयोग बनने जा रहा है। यह संयोग 30 साल बाद कुंभ राशि में बनेगा। जिससे 3 राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि में शनि हो रहे अस्त, इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और शनि देव की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आपका नौकरी में प्रमोशन मिलने का योग है। साथ ही आपको पिता और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। वहीं सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और लाभ पा सकते हैं। साथ ही आपको इस समय आपको माता सहयोग प्राप्त होगा। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शुक्र और शनि का कुंभ में संयोग सिंह राशि के जातकों को अनुकूल साबित होगा। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। साथ ही शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही  साथ ही आपके सरकारी कार्य सभी बनते जाएंगे। आपको सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। वहीं शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली में शश नाम का राजयोग बनाया है। इसलिए आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं मेहनत का फल भी आपको प्राप्त होगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और शुक्र का संयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है, क्योंकि एक तो यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं इस समय काम- कारोबार के संबंध से यात्राएं हो सकती हैं। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और लाभ पा सकते हैं। वहीं बेरोजागार लोगों को इस समय नौकरी की प्राप्ति होगी। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024