Conjunction Of Saturn And Venus 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपने मित्र और शत्रु ग्रह के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव अभी कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं और मार्च में शुक्र ग्रह कुंभ में संचरण करेंगे। जिससे कुंभ राशि में शुक्र और शनि की युति बन रही है। आपको बता दें कि यह युति 30 साल बाद बन रही है। ऐसे में इस युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय किस्मत चमक सकता है। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और शुक्र की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल हो सकती हैं। वहीं आपको करियर के मामले में इस वक्त कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी राशि के लोगों को इस वक्त अचानक से धन की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं छात्रों के लिए यह समय शानदार रहेगा। मतलब वह किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शनि और शुक्र का संयोग आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके धन सम्मान में इजाफा होगा। वहीं शनि और शुक्र की युति के प्रभाव से आपके ज्ञान में इजाफा होगा और आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा। वहीं शनि देव ने आपकी राशि में ही शश महापुरुष राजयोग बनाया है। इसलिए इस समय आपको प्रापर्टी और वाहन का सुख मिल सकता है। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और शुक्र की युति शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की नौकरी या विवाह हो सकता है। वहीं तुला राशि के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में लाभ होगा और आपको धन के निवेश में बेहतर रिटर्न मिलेगा। जो लोग शेयर का काम करते हैं उनके लिए यह समय लाभपूर्ण होगा। साथ ही आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।
