Chipkali Shubh-Ashubh: अक्सर हमारे घरों में छिपकली दिखाई देना एक आम बात होती है। हममें से ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ज्योतिष, वास्तु और शकुन शास्त्र के अनुसार छिपकली का दिखना केवल एक जीव का दिखना नहीं, बल्कि कई बार यह आने वाले समय से जुड़े शुभ या अशुभ संकेत भी देता है। छिपकली का रंग, उसका व्यवहार और वह कहां दिखी, ये सब बातें बहुत कुछ बता सकती हैं। धर्म शास्त्रों में भी छिपकली के घर पर आने से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि घर में छिपकली दिखने पर कौन-कौन से संकेत मिलते हैं।

काली छिपकली का दिखना होता है अशुभ

अगर आपके घर में काली छिपकली दिखाई दे, खासकर पूजा घर या मंदिर के पास, तो इसे बेहद अशुभ माना जाता है। काली छिपकली को अलक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। घर पर काली छिपकली का दिखना यह संकेत देता है कि धन हानि हो सकती है या घर में कोई बड़ी समस्या आ सकती है। यह भी माना जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

दो छिपकली एक साथ दिखें तो हो जाएं सावधान

अगर घर में एक साथ दो छिपकली दिखाई दें तो यह सामान्य हो सकता है, लेकिन यदि दोनों आपस में लड़ती हुई नजर आएं, तो यह अशुभ संकेत है। शास्त्रों के अनुसार, यह संकेत देता है कि घर में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है या कोई बीमारी दस्तक देने वाली है। ऐसे में सतर्क रहना और घर में साफ-सफाई, पूजा-पाठ आदि का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

पूजा स्थल पर छिपकली दिखना शुभ संकेत

अगर छिपकली पूजा घर या मंदिर में दिखाई दे, तो इसे शुभ माना गया है। विशेष रूप से यदि यह शुक्रवार के दिन हो, तो इसे मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत माना जाता है। यह दर्शाता है कि घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कई लोग इसे घर में आने वाली समृद्धि और खुशहाली से जोड़कर देखते हैं।

छिपकली का गिरना

छिपकली का बार-बार जमीन पर गिरना अच्छा नहीं माना जाता है। यह आने वाली परेशानी या कठिनाई का संकेत हो सकता है। लेकिन यदि छिपकली किसी व्यक्ति के शरीर पर गिर जाए, तो इसके संकेत व्यक्ति के अंग विशेष के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। कभी यह शुभ होता है, तो कभी अशुभ। शकुन शास्त्र के अनुसार, छिपकली का दाहिने कंधे पर गिरना शुभ माना जा सकता है जबकि सिर पर गिरना चिंता का कारण हो सकता है।

छिपकली को नुकसान पहुंचाना अशुभ

शास्त्रों में यह साफ तौर पर कहा गया है कि किसी भी जीव को अनावश्यक रूप से मारना या परेशान करना गलत है। विशेष रूप से छिपकली को मारना या उसे नुकसान पहुंचाना नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है और इसका असर घर के वातावरण पर भी पड़ता है। छिपकली को घर से हटाने के उपाय अपनाए जा सकते हैं, लेकिन उसे नुकसान पहुंचाने से बचना चाहिए।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।