Chhath Puja 2025 Sunrise Time (Usha Arghya), Surya Nikalne Ka Samay:: हिंदू धर्म में आस्था और श्रद्धा का प्रतीक छठ महापर्व विशेष महत्व रखता है। यह चार दिनों तक मनाया जाने वाला पर्व 25 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होता है। छठ को सबसे कठिन और पवित्र व्रतों में से एक माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से आरंभ होकर सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। इसका पहला दिन ‘नहाय-खाय’ से शुरू होता है, जिसके बाद दूसरे दिन ‘खरना’ का विधान होता है। तीसरे दिन संध्या के समय अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करके व्रत का समापन किया जाता है। खरना के दिन विशेष रूप से खीर का प्रसाद बनाया जाता है, जिसे ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास आरंभ करते हैं। अंतिम दिन प्रातःकाल में व्रती पवित्र नदियों या तालाबों में कमर-तक जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। आइए जानते हैं शहर के अनुसार उषा अर्घ्य का समय और उसकी विधि…
छठ पूजा 2025 उषाकाल अर्घ्य का समय (Chhath Puja 2025 Usha Arghya Time)
द्रिक पंचांग के अनुसार, शहर, राज्य के अनुसार सूर्योदय के समय में थोड़ा सा बदलाव हो सकता है। बता दें कि 28 अक्टूबर को सूर्योदय बात करें, तो सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर होगा।
छठ के चौथ दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य कैसे दें (Chhath Puja 2025 Usha Arghya Vidhi)
छठ पूजा के चौथे दिन को उषा अर्घ्य के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रती उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर पूजा करते हैं। व्रतधारी इस दिन अखंडित (साफ-सुथरे और बिना सिले) वस्त्र धारण करते हैं। सबसे पहले एक थाली में दूध, गंगाजल, हल्दी, सुपारी, अक्षत, दीपक और अगरबत्ती रखें। एक लोटे में जल, गंगाजल, सिंदूर और फूल डाल लें। इसके बाद नदी, तालाब या किसी पवित्र जलाशय में कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्य देव को मंत्रों के साथ अर्घ्य अर्पित करें। अर्घ्य देने के पश्चात अन्य पूजा सामग्री सूर्य देव को समर्पित करें और सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और पारिवारिक कल्याण की कामना करें। इसके साथ ही छठी मैया की आराधना करें। पूजा पूर्ण होने के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करके अपना व्रत संपन्न करते हैं।
छठ पूजा का शहर के अनुसार उषा अर्घ्य का समय
| शहर | सूर्योदय का समय |
| दिल्ली | सुबह 6 बजकर 30 मिनट |
| मुंबई | सुबह 6 बजकर 37 मिनट |
| पटना | सुबह 5 बजकर 55 मिनट |
| बनारस | सुबह 6 बजकर 03 मिनट |
| लखनऊ | सुबह 6 बजकर 13 मिनट |
| गोरखपुर | सुबह 6 बजकर 13 मिनट |
| नोएडा | सुबह 6 बजकर 30 मिनट |
| धनबाद | सुबह 5 बजकर 48 मिनट |
| भागलपुर | सुबह 5 बजकर 47 मिनट |
| सीवान | सुबह 6 बजकर 46 मिनट |
| पूर्णिया | सुबह 5 बजकर 46 मिनट |
| किशनगंज | सुबह 5 बजकर 44 मिनट |
| जमशेदपुर | सुबह 5 बजकर 48 मिनट |
| रांची | सुबह 5 बजकर 52 मिनट |
| कोलकाता | सुबह 5 बजकर 39 मिनट |
| गाजियाबाद | सुबह 6 बजकर 29 मिनट |
| मेरठ | सुबह 6 बजकर 29 मिनट |
| बिहार शरीफ | सुबह 5 बजकर 53 मिनट |
