Chhath Puja Kharna Ke Niyam, Day 2: छठ महापर्व का दूसरा दिन आज है जिसे खरना कहा जाता है। आज के दिन व्रत गुड़ की विशेष प्रकार की खीर प्रसाद के रूप में बनाती है और इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ हो जाता है। हिंदू धर्म में छठ महापर्व का विशेष महत्व है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ छठ पर्व आरंभ हो जाता है, जो सप्तमी तिथि को सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के साथ समाप्त होता है। आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना किया जाता है। इस दिन का काफी अधिक महत्व होता है, क्योंकि इस दिन विशेष प्रकार का प्रसाद बनाया जाता है। आइए जानते हैं खरना का महत्व और नियम…

Chhath Mata Aarti Lyrics In Hindi: जय छठी मईया ऊ जे केरवा…इस आरती के बिना अधूरा है छठ महापर्व, जानें छठ मईया की आरती

छठ खरना 2024 तिथि

छठ महापर्व का दूसरा दिन यानी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना होता है। बता दें कि 6 नवंबर को खरना पड़ रहा है।

खरना 2024 का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05:03 – 05:51
सूर्योदय – सुबह 6:39
सूर्यास्त – शाम 5:41

क्या है खरना?

इस दिन व्रत निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को स्नान करने के बाब छठी मईया की विधिवत पूजा करती है। इसके बाद प्रसाद ग्रहण करने के बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ होता है। इस दिन गुड़, खीर और रोटी का भोग लगाया जाता है। इस दिन आरंभ हुई व्रत  सप्तमी तिथि के अर्घ्य देने के साथ समाप्त होता है।

खरना के नियम

  • छठ के काफी कठोर नियम माने जाते हैं। इस दिन  नए  मिट्टी के चूल्हे में  पीतल के बर्तन में गुड़ की खीर बनाई जाती है। खीर के अलावा इस दिन ठेकुआ भी बनाए जाते हैं।
  • खरना में प्रसाद सिर्फ व्रती ही बनाती हैं। इसे बाद में व्रती प्रसाद के रूप में ग्रहण करने के साथ दूसरों को बांटा जाता है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • खरना का प्रसाद बनाते समय शुद्धता का पूरा ख्याल रखा जाता है।
  • प्रसाद बनाते समय न उसे जूठा किया जाता है और न ही इसे गंदे हाथों से छुआ जाता है। बनाते समय पवित्रता का पूरा ध्यान रखा जाता है।
  • छठी माई को चढ़ाई जाने वाली हर एक चीज अखंडित होती है। फिर चाहे वो फूल और फल ही क्यों न हो, जिसे पक्षी ने खाकर जूठा किया हो।
  • पूजा के दौरान नए वस्त्र धारण किया जाता है। इसके साथ ही साड़ी भी खंडित न हो। इस कारण सुई वगैरह से फॉल आदि नहीं लगाए जाते हैं।
  • व्रती महिलाओं को बिस्तर आदि में सोने की मनाही होती है। जमीन में चटाई बिछाकर सोना होता है।  

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024