Chaturmas 2023: हिंदू धर्म में चातुर्मास का विशेष महत्व है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, हर साल चार माह ऐसे होते हैं जिसमें भगवान विष्णु क्षीर सागर में योग निद्रा के लिए चले जाते हैं। इस दौरान वह सृष्टि के संचार का काम भगवान शिव को सौंप जाते हैं। भगवान के योग निद्रा में जाते ही शादी-विवाह, मुंडन, छेदन जैसे मांगलिक और शुभ कार्य में ब्रेक लग जाता है।  बता दें कि इस साल 23 जून यानी देवशयनी एकादशी के दिन श्री हरि योग निद्रा में चले गए थे, तब से चातुर्मास आरंभ हो दया था, जो कार्तिक मास में पड़ने वाली देवउठनी एकादशी के समाप्त हो जाता है। जानिए कब से शुरू होंगे मांगलिक कार्य।

इस साल 5 माह का पड़ा चातुर्मास

हिंदू पंचांग के अनुसार, आमतौर पर हर साल 4 मास का चार्तुमास होता है। लेकिन इस बार अधिक मास होने के कारण पूरे पांच महीने का चातुर्मास पड़ा है। ऐसे में इस साल पूरे दो मास का सावन माह चला।

क्या है चातुर्मास?

हिंदू पंचांग के अनुसार,  हर साल शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जिसे देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु पूरी सृष्टि का संचालन भगवान शिव को सौंप कर क्षीरसागर में शयन के लिए चले जाते हैं। इसके बाद वह कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली देवउठनी एकादशी के दिन जागते हैं। यह अवधि पूरे चार मास की होती है। इसी के कारण इसे चातुर्मास कहा जाता है।

कब से समाप्त हो रहे चातुर्मास 2023?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जिसे देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी के नाम से जानते हैं। इस बार देवउठनी एकादशी 23 नवंबर 2023 को हैं। इस दिन से मांगलिक और शुभ काम होना शुरू हो जाएगा।

नवंबर में विवाह का शुभ मुहूर्त

नवंबर 2023 में विवाह की तारीख नवंबर, 24 नवंबर, 24 नवंबर, 25 नवंबर, 27 नवंबर, 28 नवंबर और 29 नवंबर 2023 को कर सकते हैं।

दिसंबर में विवाह का शुभ मुहूर्त

दिसंबर में 4 दिसंबर, 5 दिसंबर, 6 दिसंबर, 7 दिसंबर,8 दिसंबर, 9 दिसंबर और 15 दिसंबर को विवाह का शुभ मुहूर्त बन रहा है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।