Chaturgrahi Yog In Scorpio: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह एक निश्चित समय राशि परिवर्तन करके कई योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और सभी राशियों पर पड़ता है। आपको बता दें कि वृश्चिक राशि में चतुर्ग्रही योग (Chaturgrahi Yog Made In Transit Kundli) का निर्माण हो रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी जिनको ये योग शुभ साबित हो सकता है।

मीन राशि: आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग (Chaturgrahi Yog) लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के नवम स्थान में बन रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही किसी पुराने निवेश से लाभ भी मिल सकता है। बुध के शुभ प्रभाव से इस महीने धार्मिक कार्यों की तरफ भी आपका झुकाव बढ़ेगा। कहीं तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना भी बन सकती है। वहीं प्रतियोगी छात्रों को इस समय किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको कारोबार में नए ऑर्डर आने से अच्छा धनलाभ हो सकता है।

मिथुन राशि: आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आप लोगों की गोचर कुंडली के सप्तम भाव में बन रहा है। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान माना जाता है। वहीं इस महीने आपको पैतृक संपत्ति से विशेष लाभ मिलने के योग हैं। सरकारी मुआवजे से मोटा पैसा आपको मिल सकता है। साथ ही जो लोग अविवाहित है उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आप पार्टनरशिप का काम शुरू कर सकते हैं। जिसमें लाभ होने की उम्मीद है।

सिंह राशि: चतुर्ग्रही योग आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में बन रहा है। जिसे प्रेम विवाह और संतान का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं जो लोग प्रॉपर्टी में इन्‍वेस्‍ट करने के बारे में सोच रहे थे, उनके लिए भी यह अच्‍छा वक्‍त है। इस वक्‍त किया गया निवेश आपको भविष्‍य में लाभ देने वाला होगा। इस समय आप एक माणिक्य रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।