Four Planet Sanyog: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग बनाते हैं। जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि मीन राशि में ग्रहों के राजा सूर्य, बुद्धि और व्यापार के दाता बुध, मायावी ग्रह राहु और धन के दाता शुक्र की का संयोग बन रहा है। जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस योग के बनने से कुछ राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन,लव मैरिज के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

चार ग्रहों का संयोग बनना वृष राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बन रहा है। इसलिए अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका व्यापार एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं होटल, टूरिज्म और सोने- चांदी से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं तो अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आपको निवेश से भी लाभ के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

चतुर्ग्रही योग का बनना मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दशम स्थान पर बन रही है। इसलिए इस समय जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको जॉब मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आप चुनाव जीत सकते हैं। साथ ही कोई पद आपको मिल सकता है। वहीं आपको इस समय समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

चार ग्रहों की युति धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपकी चुनाव में विजय हो सकती है। साथ ही इस समय आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। वहीं सेहत के लिहाज से भी समय अच्‍छा रहेगा। आप मन से पूरी तरह प्रसन्‍न होंगे। वहीं आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024