Chaturgrahi Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करके है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह की युति होती है, जिससे शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। बता दें कि नए साल 2025 में कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। बता दें कि 14 मार्च को चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। होली के दिन चतुर्ग्रही योग बनने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है…
वैदिक पंचांग के अनुसार, मीन राशि में पहले से ही राहु ग्रह विराजमान है। इसके साथ ही 14 मार्च को ही सूर्य, 27 फरवरी से बुध और 28 जनवरी से शुक्र इस राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में 27 फरवरी को त्रिग्रही और 14 मार्च को चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। होली के दिन शुभ योग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है…
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
वृषभ राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग काफी लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातकों को करियर में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। इसके साथ ही किसी को दिया हुआ धन अब वापस मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होने वाली है। नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ आपके काम की सराहना मिलने के योग बन रहे हैं। हो सकता है नौकरी के चलते आपको स्थान परिवर्तन करने का भी मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां रहने वाली है। इसके साथ ही संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। आपके निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही बौद्धिक क्षमता की वृद्धि होने वाली है, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही सूर्यदेव की कृपा से नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में आपको खूब लाभ मिलने वाला है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी चतुर्ग्रही योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही परेशानियां या फिर चुनौतियां दूर हो सकती है। तनाव से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां आ आगमन होगा। दशम भाव में इस योग के बनने से इस राशि के जातकों के ऊपर सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की विशेष कृपा हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको विशेष लाभ मिल सकता है। नौकरी के कारण कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सूर्यदेव की कृपा से आपको व्यापार में भी खूब मुनाफा हो सकता है।
साल 2025 में शनिदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कई राशियों को शनि साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। लेकिन इन तीन राशियों में शनि लोहे के पाये से प्रवेश करेंगे। लेकिन इनको भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जानिए इसमें आपकी राशि शामिल है कि नहीं
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
तुला राशिफल 2025 | वृश्चिक राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।