Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र और राजनीति के महान ज्ञाता माने जाते हैं। इनकी चाणक्य नीति पुस्तक में जीवन को सफल बनाने के लिए कई उपयोगी सुझाव दिए गए हैं। आज के समय में एक अच्छा जीवन जीने के लिए धन बहुत ही जरूरी है। हालांकि, धन को केवल एक साधन के तौर पर ही इस्तेमाल करना चाहिए। चाणक्य ने भविष्य के लिए पैसों की बचत करके रखने और आय में वृद्धि के लिए कई बातें बताई हैं। चाणक्य अनुसार धन कमाना जितना जरूरी है उससे ज्यादा जरूरी है धन की बचत करके रखना। बुरे समय में रखा हुआ पैसा ही काम आता है। आइए जानते हैं कि चाणक्य ने पैसों की कमी न हो इसको लेकर क्या 5 बातें बताई हैं-
धन की बचत: चाणक्य अनुसार धन कमाना जितना जरूरी है उससे ज्यादा जरूरी है धन की बचत करके रखना। बुरे समय में रखा हुआ पैसा ही काम आता है। जो व्यक्ति बुरे समय के लिए पैसा बचाकर रखता है वही अक्लमंद कहलाता है। वहीं, इसके उलट जो व्यक्ति अपना पैसा पानी की तरह फालतू की चीजों में व्यर्थ कर देता है, वो संकट की घड़ी में हाथ मलता रह जाता है।
जोखिम उठाना भी जरूरी: चाणक्य अनुसार धनवान बनने के लिए कई बार जोखिम भी उठाने पड़ते हैं। जो व्यक्ति सही समय पर जोखिम उठाता है वह सफल होता है। खासकर व्यापार में कई तरह के जोखिम उठाने पड़ते हैं। चाणक्य नीति अनुसार धन उसी के पास टिकता है जो भविष्य को लकर सचेत और सतर्क रहता है। भविष्य की योजनाओं को लेकर जिनके पास कोई प्लानिंग नहीं होती उनके पास अधिक दिनों तक पैसा नहीं टिकता।
लक्ष्य निर्धारित करें: व्यक्ति तभी धनवान बन सकता है जब वह लक्ष्य निर्धारित कर लेता है। इसका अर्थ ये है कि व्यक्ति को ये पता होना चाहिए कि उसे कौन सा काम कब और कैसे करना है। व्यक्ति को आय और व्यय का भी उचित ज्ञान होना चाहिए। जो लोग इन दोनों चीजों के बीच संतुलन बनाकर नहीं चलते उनके जीवन में पैसों की तंगी हमेशा बनी रहती है।
बुरी चीजों पर न करें पैसे खर्च: जो लोग पैसे का प्रयोग गलत मकसद के लिए या अय्याशी के कामों में करते हैं उनका पैसा एक समय बाद नष्ट हो जाता है। इसके अलावा, चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति पैसे का उपयोग सही जगह और सही समय के हिसाब से करता है उसे हमेशा सफलता मिलती है।
योजनाएं किसी से न करें साझा: साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि अपनी योजनाओं की जानकारी किसी से साझा न करें। इससे आपके कार्य में बाधा पहुंच सकती है। धन चाहिए तो अपने कर्मों पर ध्यान केंद्रित करें। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि पैसा कमाने के लिए कभी भी गलत राह नहीं चुनें।