Gajkesari Rajyoga: वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि इस साल होली पर गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। क्योंकि होली पर चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में संचरण करेंगे। तो वहीं गुरु ग्रह पहले से ही वृष राशि में संचरण कर रहे हैं। ऐसे में इन दोनों की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से 12वें भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग कर सकते हैं। साथ ही नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकेगी। आय वृद्धि के खास योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपको प्रापर्टी के लेन- देन से लाभ हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
गजकेसरी राजयोग का बनना सिंह राशि के लोगों को प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से दशम स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको इस समय कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। नए कार्य करने का विचार आएगा और उसमें कामयाबी भी हासिल कर सकेंगे। आत्मविश्वास पहले से अधिक बढ़ सकेगा। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकेंगे और लाभ भी होगा। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के योग हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयगो का बनना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से पचंंम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। वहीं निवेश का सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। घर वालों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। मकान या कोई अन्य प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। वहीं आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।