Chandra Mangal Yog In Kanya: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, क्योंकि वह एक राशि में करीब ढाई दिन रहता है। ऐसे में चंद्रमा के साथ किसी न किसी ग्रह की युति से शुभ या फिर अशुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे ही 15 सितंबर को सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि कन्या राशि में पहले से ही मंगल ग्रह विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से चंद्र मंगल योग का निर्माण हो रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र मंगल योग बनने से कई राशि के जातकों के लाभ मिलने वाला है।

चंद्र मंगल योग बनने से जातक के मनोबल की वृद्धि होती है। इसके साथ ही वह सामर्थ्यवान और शक्तिशाली होते हैं। इसके साथ ही जातक के अंदर एकाग्रता बढ़ती है। आत्मविश्वास के साथ साहस की वृद्धि होती है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

चंद्र मंगल योग बनने से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। शत्रुओं के ऊपर विजय प्राप्त हो सकती है। कानूनी मामलों में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के सहयोग से नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। अपने आत्मविश्वास के बल में हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं।

मिथुन (Mithun Zodiac)

चंद्र मंगल योग इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है, क्योंकि इस राशि में मंगल चौथे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को संपत्ति, धन, वाहन खरीदने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में भी सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ किसी यात्रा के लिए जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

चंद्र मंगल योग इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप खुद को आत्मविश्वास से भरपूर पाएंगे। ऐसे में आप कई कामों में सफलता पा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों भी सफलता हासिल हो सकती है। शत्रुओं के ऊपर विजय प्राप्त हो सकती है। करियर में प्रगति के लिए अच्छा समय साबित हो सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।