Gaj Kesari Yoga: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिन रहता है। ऐसे में जब वह राशि परिवर्तन करता है,तो किसी न किसी ग्रह से युति होती है, जिससे शुभ या फिर अशुभ योग का निर्माण होता है। बता दें कि जल्द ही चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करने वाला है। जहां पर पहले से ही देवताओं के गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। यह योग काफी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं गजकेसरी योग बनने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा 28 अक्टूबर 2023, शनिवार को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 30 अक्टूबर सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक रहेंगे। ऐसे में मेष राशि में 30 अक्टूबर तक गजकेसरी योग बना रहेगा। बता दें कि मेष राशि में राहु ग्रह भी विराजमान है,जो 30 अक्टूबर को ही राशि परिवर्तन करने वाला है।
मेष राशि
चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण इसी राशि में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ बचत भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा हो सकती हैं, जिससे उच्च अधिकारी प्रसन्न होकर कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस में भी लाभ नजर आ रहा है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लिए भी गजकेसरी योग किस्मत खोल सकता है। सुख-सौभाग्य की बढ़ोतरी के साथ परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आ सकती है। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी योग लाभकारी सिद्ध हो रहा है। इस राशि में गुरु दशम भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के हालात धीरे-धीरे ठीक हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। परिवार में सुख-सुविधाओं की भी बढ़ोतरी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में भी बड़ा बदलाव आ सकता है। जिसमें आपको सफलता हासिल हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।