Chandra Grahan Timing in India, Aaj Chandra Grahan Kab Se Kab Tak Rahega LIVE Updates: साल का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण खत्म हो गया है। यह ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में नजर आया। नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, पटना, अहमदाबाद, जयपुर, पुणे, कानपुर, नागपुर, हैदराबाद, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, वाराणसी, गोरखपुर और देहरादून समेत देशभर में लोगों ने इस अद्भुत नजारे को देखा। ग्रहण के समय चांद पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में चला गया और इस दौरान चंद्रमा लालिमा लिए हुए दिखा, जिसे आमतौर पर ब्लड मून कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Ka Time) रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू हुआ और देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहा। यह ग्रहण कुल 3 घंटे 28 मिनट तक चला। यहां जानिए ग्रहण से जुड़े हर एक अपडेट के बारे में…
122 साल बाद चंद्र ग्रहण पर दुर्लभ संयोग (Chandra Grahan 2025 Yoga)
भारतीय समयानुसार ग्रहण की शुरुआत रात 9:58 बजे से हुई। खास बात यह है कि 122 साल बाद पितृपक्ष के पहले दिन चंद्रग्रहण का संयोग बन रहा है, साथ ही शनि और गुरु की युति इसे और दुर्लभ बना रही है।
भारत में किस समय दिखेगा ब्लड मून? (Chandra Grahan 2025 Blood Moon Time)
यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चांद लाल रंग का दिखाई देगा। ब्लड मून पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान रात 11 बजे से लेकर 12 बजकर 22 मिनट तक देखने को मिला।
चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan 2025 Time)
- चंद्रग्रहण का आरंभ : रात्रि 9 बजकर 57 मिनट पर
- खग्रास आरंभ: रात्रि 11 बजकर 1 मिनट पर
- ग्रहण का मध्यकाल: रात्रि 11 बजकर 42 मिनट से
- खग्रास समाप्त: मध्य रात्रि 1 बजकर 23 मिनट पर
- चंद्रग्रहण का समापन: मध्यरात्रि 1 बजकर 26 मिनट पर
ये भी पढ़ें –
सूतक काल कब समाप्त होगा? (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)
ग्रहण के समाप्त होने के साथ ही सूतक काल भी समाप्त हो जाता है। ऐसे में सूतक काल 8 सितंबर को मध्यरात्रि 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा।
चंद्र ग्रहण 2025 कितने बजे खत्म होगा? (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है, जिसका समापन 8 सितंबर को देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा।
सूतक काल ग्रहण लगने से ठीक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। 7 सितंबर 2025 के चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से लग जाएगा।
चंद्रग्रहण के दिन क्या करें (Chandra Grahan 2025 Dos)
ग्रहण काल में दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन चावल, दूध, घी, सफेद वस्त्र और चांदी का दान करने से चंद्र दोष दूर होते हैं और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
इस दिन मंत्र जाप बेहद फलदायी होता है। शिव जी का महामृत्युंजय मंत्र और चंद्रमा का मंत्र ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः’ का जप करना चाहिए।
इसके साथ ही, आप अपने इष्ट देव के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।
ग्रहण काल में श्राद्ध, हवन, जप और तर्पण करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और घर-परिवार पर आशीर्वाद बना रहता है।
इस समय धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना चाहिए। माना जाता है कि इससे मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना चाहिए। इससे शरीर और घर में फैली नकारात्मकता दूर होती है। स्नान के बाद घर और मंदिर में गंगाजल का छिड़काव अवश्य करें।
चंद्रग्रहण के दिन क्या न करें (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)
ग्रहण काल के दौरान नकारात्मक शक्तियां सक्रिय होती हैं। ऐसे में भगवान की मूर्तियों को छूना अशुभ माना जाता है। इस दौरान घर के मंदिर को लाल या पीले कपड़े से ढक दें।
इस दिन तुलसी, पीपल और बरगद के पेड़ों को छूने से बचें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से दोष लग सकता है।
ग्रहण वाले दिन ऐसे लोगों से न मिलें जो नकारात्मक बातें करते हैं। झगड़ा या वाद-विवाद से भी दूर रहें, वरना घर की शांति भंग हो सकती है।
ग्रहण काल में दांपत्य संबंध बनाना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दौरान ज्यादा बातचीत या बहस करने से भी दूरी बनाए रखें।
इस दिन चाकू, सुई, कैची जैसी नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। साथ ही नाखून और बाल काटना भी अशुभ होता है।
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय बाहर निकलने से मना किया जाता है। साथ ही उन्हें नुकीली चीजों को पकड़ने से भी बचना चाहिए।
चंद्र ग्रहण 2025 मंत्र (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)
आज का चंद्र ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। कहा जाता है कि इस दौरान अपने राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होगी और धन-धान्य की प्राप्ति होगी।
Chandra Grahan 2025 Mantra: ग्रहण काल में राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, सभी बाधाएं होंगी दूर और भाग्य का मिलेगा पूरा साथ
सूतक काल कब से शुरू होगा? (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)
सूतक आरंभ होगा: 7 सितंबर 2025, दोपहर 12:57 बजे
सूतक समाप्त होगा: 8 सितंबर 2025, रात 1:27 बजे
सूतक काल में क्या न करें? (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)
सूतक काल के दौरान भोजन करना वर्जित माना जाता है। इस समय मंदिर भी नहीं जाना चाहिए। किसी भी तरह के नए काम की शुरुआत भी न करें। नाखून या बाल काटने से बचें। बाहर घूमने जाने से बचें। मांसहार या तामसिक भोजन से भी परहेज करें।
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)
साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण लगभग सभी राज्यों में दिखाई देगा।
साल के दूसरे चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें ये बातें (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)
साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज लगने वाला है। ये चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को इन बातों को अवश्य ध्यान रखना चाहिए।
Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare: भारत में दिखेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रहें सावधान, बिल्कुल भी न करें ये गलतियां
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आज (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)
भारतीय समय के अनुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात 9:57 बजे आरंभ होगा, जो 8 सितंबर की सुबह 1:26 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही रात 11:09 पर इसका स्पर्श शुरू होगा। रात 11:42 बजे चंद्र ग्रहण का मध्यकाल होगा, जबकि रात 12:23 बजे से इसका मोक्ष काल शुरू होगा। ये चंद्र ग्रहण करीब 4 घंटे चलेगा।
सूतक काल का समय (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)
सूतक काल ग्रहण लगने से ठीक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। 7 सितंबर 2025 के चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से लग जाएगा।
किस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण करीब 4 घंटे तक चलेगा। इस दौरान चंद्रमा पर ग्रहण लगेगा उसमें चंद्रमा कुंभ राशि में होगा, जहां पर पहले से ही राहु विराजमान रहेंगे। वहीं, अगर नक्षत्र की बात करें तो चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद और शतभिषा नक्षत्र में पड़ेगा।
चंद्र ग्रहण का समय
चंद्रग्रहण का आरंभ : रात्रि 9 बजकर 57 मिनट पर
खग्रास आरंभ: रात्रि 11 बजकर 1 मिनट पर
ग्रहण का मध्यकाल: रात्रि 11 बजकर 42 मिनट से
खग्रास समाप्त: मध्य रात्रि 1 बजकर 23 मिनट पर
चंद्रग्रहण का समापन: मध्यरात्रि 1 बजकर 26 मिनट पर
चंद्र ग्रहण के दौरान करें इन मंत्र का जाप (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)
1. तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन। हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥१॥
2 . विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत। दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥२॥
चंद्र ग्रहण 2025 सूतक काल का समय शहर अनुसार (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)
नई दिल्ली – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:19 से देर रात 01:26 तक
मुंबई – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:36 से देर रात 01:26 तक
कोलकाता – 7 सितंबर 2025 को सुबह 11:34 से देर रात 01:26 तक
नोएडा – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:19 से देर रात 01:26 तक
बेंगलुरु – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:17 से देर रात 01:26 तक
लखनऊ – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:04 से देर रात 01:26 तक
पटना – 7 सितंबर 2025 को सुबह 11:47 से देर रात 01:26 तक
अहमदाबाद – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:37 से देर रात 01:26 तक
जयपुर – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:25 से देर रात 01:26 तक
पुणे – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:32 से देर रात 01:26 तक
कानपुर – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:06 से देर रात 01:26 तक
नागपुर – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:11 से देर रात 01:26 तक
चेन्नई – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:07 से देर रात 01:26 तक
हैदराबाद – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:14 से देर रात 01:26 तक
गाजियाबाद – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:18 से देर रात 01:26 तक
लुधियाना -7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:24 से देर रात 01:26 तक
चंडीगढ़ – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:21 से देर रात 01:26 तक
जम्मू-कश्मीर – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:28 से देर रात 01:26 तक
वाराणसी – 7 सितंबर 2025 को सुबह 11:56 से देर रात 01:26 तक
गुरुग्राम – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:20 से देर रात 01:26 तक
गोरखपुर – 7 सितंबर 2025 को सुबह 11:54 से देर रात 01:26 तक
देहरादून – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:16 से देर रात 01:26 तक
कोटा – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:24 से देर रात 01:26 तक
बरेली – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:10 से देर रात 01:26 तक
इस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण करीब 4 घंटे तक चलेगा। इस दौरान चंद्रमा पर ग्रहण लगेगा उसमें चंद्रमा कुंभ राशि में होगा, जहां पर पहले से ही राहु विराजमान रहेंगे। वहीं, अगर नक्षत्र की बात करें तो चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद और शतभिषा नक्षत्र में पड़ेगा।
चंद्र ग्रहण 2025 सूतक काल (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)
चंद्र ग्रहण आरंभ होने के करीब 9 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाएगा। ऐसे में भारत में 7 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजकर 57 मिनट से सूतक काल आरंभ हो जाएगा, जो ग्रहण खत्म होने के साथ समाप्त हो जाएगा।
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)
साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण लगभग सभी राज्यों में दिखाई देगा।
कब लगेगा चंद्र ग्रहण? (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)
साल का आखिरी चंद्रग्रहण: 7 सितंबर, रविवार
ग्रहण का आरंभ (स्पर्श): रात्रि 9: 57 मिनट पर
ग्रहण का मध्य (चरम अवस्था): रात्रि 11:01 मिनट पर
ग्रहण का समापन: रात्रि 01:26 मिनट पर
चंद्र ग्रहण में राशि अनुसार करें मंत्र जाप (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)
मेष राशि: ॐ नमः शिवाय शिवाय नमः
वृषभ राशि : ॐ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
मिथुन राशि : ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
कर्क राशि: ॐ गं गणपतये नमः
सिंह राशि: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
कन्या राशि: ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय नमः
तुला राशि: ॐ क्लीं क्लीं श्रीकृष्णाय नमः
वृश्चिक राशि: ॐ ह्रीं महाभैरवाय नमः
धनु राशि: ॐ ह्रीं श्रीं बृं बृहस्पतये नमः
मकर राशि: ॐ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
कुंभ राशि: ॐ प्रां प्रीं प्रौं शं शनैश्चराय नमः
मीन राशि: ॐ बृं बृहस्पतये नमः
सूतक काल का समय (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)
सूतक काल ग्रहण लगने से ठीक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। 7 सितंबर 2025 के चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से लग जाएगा।
चंद्रग्रहण के दिन क्या करें (Chandra Grahan 2025 Dos)
ग्रहण काल में दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन चावल, दूध, घी, सफेद वस्त्र और चांदी का दान करने से चंद्र दोष दूर होते हैं और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
इस दिन मंत्र जाप बेहद फलदायी होता है। शिव जी का महामृत्युंजय मंत्र और चंद्रमा का मंत्र ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः’ का जप करना चाहिए।
इसके साथ ही, आप अपने इष्ट देव के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।
ग्रहण काल में श्राद्ध, हवन, जप और तर्पण करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और घर-परिवार पर आशीर्वाद बना रहता है।
इस समय धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना चाहिए। माना जाता है कि इससे मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना चाहिए। इससे शरीर और घर में फैली नकारात्मकता दूर होती है। स्नान के बाद घर और मंदिर में गंगाजल का छिड़काव अवश्य करें।
चंद्रग्रहण के दिन क्या न करें (Chandra Grahan 2025 Don’ts)
ग्रहण काल के दौरान नकारात्मक शक्तियां सक्रिय होती हैं। ऐसे में भगवान की मूर्तियों को छूना अशुभ माना जाता है। इस दौरान घर के मंदिर को लाल या पीले कपड़े से ढक दें।
इस दिन तुलसी, पीपल और बरगद के पेड़ों को छूने से बचें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से दोष लग सकता है।
ग्रहण वाले दिन ऐसे लोगों से न मिलें जो नकारात्मक बातें करते हैं। झगड़ा या वाद-विवाद से भी दूर रहें, वरना घर की शांति भंग हो सकती है।
ग्रहण काल में दांपत्य संबंध बनाना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दौरान ज्यादा बातचीत या बहस करने से भी दूरी बनाए रखें।
इस दिन चाकू, सुई, कैची जैसी नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। साथ ही नाखून और बाल काटना भी अशुभ होता है।
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय बाहर निकलने से मना किया जाता है। साथ ही उन्हें नुकीली चीजों को पकड़ने से भी बचना चाहिए।
चंद्रमा हो जाएगा लाल Chandra Grahan 2025 LIVE)
बता दें कि साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जोकि ब्लड मून भी होगा। ये अद्भुत दृश्य लगभग 82 मिनट तक दिखाई देगा। 7 सितंबर रात 11:00 बजे से शुरू होकर 8 सितंबर सुबह 12:22 बजे तक रहेगा।
कब लगता है चंद्र ग्रहण? (Chandra Grahan 2025 LIVE)
चंद्र ग्रहण एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है। ऐसा माना जाता है कि यह तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। ऐसे में पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है और उसकी चमक कम हो जाती है। जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाता है, तो इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है। बता दें कि 7 सितंबर को दोपहर 12: 19 मिनट से सूतक काल शुरू होगा। ऐसे में इस दौरान विशेष सावधानियों का पालन करना जरूरी होगा। इस दौरान ध्यान और मंत्र जाप करना चाहिए।
कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण ? (Chandra Grahan 2025 Live)
यह चंद्र ग्रहण भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, एशिया, यूरोप, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी नजर आएगा।
भारतीय पंचांग के अनुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 9:57 बजे से आरंभ होगा और 8 सितंबर की सुबह 1:26 चलेगा। इसके साथ ही रात 11:09 पर इसका स्पर्श शुरू होगा। रात 11:42 बजे चंद्र ग्रहण का मध्यकाल होगा, जबकि रात 12:23 बजे से इसका मोक्ष काल शुरू होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 4 घंटे की रहेगी।
