Chandra Grahan Timing in India, Aaj Chandra Grahan Kab Se Kab Tak Rahega LIVE Updates: साल का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण खत्म हो गया है। यह ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में नजर आया। नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, पटना, अहमदाबाद, जयपुर, पुणे, कानपुर, नागपुर, हैदराबाद, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, वाराणसी, गोरखपुर और देहरादून समेत देशभर में लोगों ने इस अद्भुत नजारे को देखा। ग्रहण के समय चांद पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में चला गया और इस दौरान चंद्रमा लालिमा लिए हुए दिखा, जिसे आमतौर पर ब्लड मून कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Ka Time) रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू हुआ और देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहा। यह ग्रहण कुल 3 घंटे 28 मिनट तक चला। यहां जानिए ग्रहण से जुड़े हर एक अपडेट के बारे में…

122 साल बाद चंद्र ग्रहण पर दुर्लभ संयोग (Chandra Grahan 2025 Yoga)

भारतीय समयानुसार ग्रहण की शुरुआत रात 9:58 बजे से हुई। खास बात यह है कि 122 साल बाद पितृपक्ष के पहले दिन चंद्रग्रहण का संयोग बन रहा है, साथ ही शनि और गुरु की युति इसे और दुर्लभ बना रही है।

भारत में किस समय दिखेगा ब्लड मून? (Chandra Grahan 2025 Blood Moon Time)

यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चांद लाल रंग का दिखाई देगा। ब्लड मून पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान रात 11 बजे से लेकर 12 बजकर 22 मिनट तक देखने को मिला।

चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan 2025 Time)

  • चंद्रग्रहण का आरंभ : रात्रि 9 बजकर 57 मिनट पर
  • खग्रास आरंभ: रात्रि 11 बजकर 1 मिनट पर
  • ग्रहण का मध्यकाल: रात्रि 11 बजकर 42 मिनट से
  • खग्रास समाप्त: मध्य रात्रि 1 बजकर 23 मिनट पर
  • चंद्रग्रहण का समापन: मध्यरात्रि 1 बजकर 26 मिनट पर

ये भी पढ़ें –

Chandra Grahan 2025 : ये 5 मंदिर जिन पर नहीं होता सूतक का प्रभाव, खुलें रहेंगे चंंद्र ग्रहण के समय कपाट, जानिए रहस्य और इतिहास

Pitru Paksha 2025 Shradh Dates In Hindi 2025: 7 या 8 सितंबर कब से शुरू होगा पितृ पक्ष? जानिए पूर्णिमा से लेकर सर्वपितृ अमावस्या तक की तिथियां और धार्मिक महत्व

चंद्र ग्रहण में ये गलती पूरे परिवार पर भारी पड़ सकती है, कर दी तो पूरे साल पड़ेगा पछताना, जानिए क्या करें और क्या न करें

Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare: 7 सितंबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रहें सावधान, बिल्कुल भी न करें ये गलतियां

Live Updates
22:23 (IST) 7 Sep 2025

गुवाहाटी में चंद्र ग्रहण का नजारा (Chandra Grahan in India)

22:09 (IST) 7 Sep 2025

तेलंगाना में दिखा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan in India)

22:07 (IST) 7 Sep 2025

पूर्ण चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan in India)

साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण अब शुरू हो चुका है। यह ग्रहण देर रात 01 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

22:06 (IST) 7 Sep 2025

भारत में चंद्र ग्रहण शुरू (Chandra Grahan in India)

भारत में चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है। देशभर के अलग-अलग जगहों से ग्रहण के नजारे दिखाई दे रहे हैं।

21:53 (IST) 7 Sep 2025

चंद्रग्रहण पर क्या करें (Chandra Grahan 2025 Me Kya Kare)

ग्रहण काल में दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन चावल, दूध, घी, सफेद वस्त्र और चांदी का दान करने से चंद्र दोष दूर होते हैं और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

इस दिन मंत्र जाप बेहद फलदायी होता है। शिव जी का महामृत्युंजय मंत्र और चंद्रमा का मंत्र ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः’ का जप करना चाहिए।

इसके साथ ही, आप अपने इष्ट देव के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।

ग्रहण काल में श्राद्ध, हवन, जप और तर्पण करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और घर-परिवार पर आशीर्वाद बना रहता है।

इस समय धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना चाहिए। माना जाता है कि इससे मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना चाहिए। इससे शरीर और घर में फैली नकारात्मकता दूर होती है। स्नान के बाद घर और मंदिर में गंगाजल का छिड़काव अवश्य करें।

21:52 (IST) 7 Sep 2025

कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण? (Chandra Grahan 2025 Kab Se Kab Tak Rahega)

ग्रहण की शुरुआत, आज रात 09 बजकर 58 मिनट पर होगी और ग्रहण की समाप्ति 08 सितंबर को रात 01 बजकर 26 मिनट पर होगी। बता दें कि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।

21:47 (IST) 7 Sep 2025

चंद्रग्रहण पर क्या न करें (Chandra Grahan 2025 Me Kya Nahi Karna Chahiye)

ग्रहण काल के दौरान नकारात्मक शक्तियां सक्रिय होती हैं। ऐसे में भगवान की मूर्तियों को छूना अशुभ माना जाता है। इस दौरान घर के मंदिर को लाल या पीले कपड़े से ढक दें।

इस दिन तुलसी, पीपल और बरगद के पेड़ों को छूने से बचें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से दोष लग सकता है।

ग्रहण वाले दिन ऐसे लोगों से न मिलें जो नकारात्मक बातें करते हैं। झगड़ा या वाद-विवाद से भी दूर रहें, वरना घर की शांति भंग हो सकती है।

ग्रहण काल में दांपत्य संबंध बनाना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दौरान ज्यादा बातचीत या बहस करने से भी दूरी बनाए रखें।

इस दिन चाकू, सुई, कैची जैसी नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। साथ ही नाखून और बाल काटना भी अशुभ होता है।

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय बाहर निकलने से मना किया जाता है। साथ ही उन्हें नुकीली चीजों को पकड़ने से भी बचना चाहिए।

21:37 (IST) 7 Sep 2025

कहां-कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण? (Chandra Grahan 2025 Kaha Kaha Dikhai Dega)

नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, पटना, अहमदाबाद, जयपुर, पुणे, कानपुर, नागपुर, हैदराबाद, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, वाराणसी, गोरखपुर और देहरादून समेत देशभर से लोग इस अद्भुत नजारे को देख पाएंगे।

21:37 (IST) 7 Sep 2025

भारत में किस समय दिखेगा ब्लड मून? (Chandra Grahan 2025 Today)

आज रात साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चांद लाल रंग का दिखाई देगा। ब्लड मून पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान आज रात 11 बजे से लेकर 12 बजकर 22 मिनट तक देखने को मिलेगा।

21:32 (IST) 7 Sep 2025

थोड़ी देर में शुरू होगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Time 2025)

ग्रहण की शुरुआत- रात को 9. 58 मिनट से

चंद्र ग्रहण की समाप्ति- रात 1.26 मिनट पर।

21:06 (IST) 7 Sep 2025

आज तीन बार रंग बदलेगा चांद (Lunar Eclipse 2025 Live Updates)

आज चंद्रग्रहण के प्रथम चरण में चांदी के समान चमकते चांद का रंग हल्का धुंधला नजर आएगा। मध्यरात्रि तक चांद पूरी तरह पृथ्वी की छाया में होगा। इस समय उसका रंग हल्का नारंगी होगा और फिर लाल दिखाई देगा।

20:43 (IST) 7 Sep 2025

चंद्र ग्रहण 2025 का समय शहर अनुसार (aaj chandra grahan kitne baje se kitne baje tak hai)

नई दिल्ली – 9:58 से 1:26 तक।

मुंबई – 9:58 से 1:26 तक।

कोलकाता – 9:58 से 1:26 तक।

नोएडा – 9:58 से 1:26 तक।

बेंगलुरु – 9:58 से 1:26 तक।

लखनऊ – 9:58 से 1:26 तक।

पटना – 9:58 से 1:26 तक।

अहमदाबाद – 9:58 से 1:26 तक।

जयपुर – 9:58 से 1:26 तक।

पुणे – 9:58 से 1:26 तक।

कानपुर – 9:58 से 1:26 तक।

नागपुर – 9:58 से 1:26 तक।

चेन्नई – 9:58 से 1:26 तक।

हैदराबाद – 9:58 से 1:26 तक।

गाजियाबाद – 9:58 से 1:26 तक।

लुधियाना – 9:58 से 1:26 तक।

चंडीगढ़ – 9:58 से 1:26 तक।

जम्मू-कश्मीर – 9:58 से 1:26 तक।

वाराणसी – 9:58 से 1:26 तक।

गुरुग्राम – 9:58 से 1:26 तक।

गोरखपुर – 9:58 से 1:26 तक।

देहरादून – 9:58 से 1:26 तक।

कोटा – 9:58 से 1:26 तक।

बरेली – 9:58 से 1:26 तक।

20:31 (IST) 7 Sep 2025

ब्लड मून का अनोखा नजारा (Chandra Grahan 2025 7 September Time)

पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चांद पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाता है। इस स्थिति में सूर्य की रोशनी सीधे चांद तक नहीं पहुंच पाती। लेकिन पृथ्वी के वातावरण से गुजरकर कुछ किरणें चंद्रमा तक जाती हैं और तब चांद लाल या नारंगी रंग का दिखाई देता है। इस बार ग्रहण के दौरान यह खूबसूरत नजारा रात करीब 11 बजे के आसपास सबसे ज्यादा साफ दिखेगा।

20:03 (IST) 7 Sep 2025

आज कौन सा ग्रहण लगेगा (Chandra Grahan 2025 Today)

आज पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, यह ग्रहण बेहद खास होगा, जब चांद पृथ्वी की गहरी छाया में ढककर लालिमा लिए दिखाई देगा। रात को आसमान में खूबसूरत ब्लड मून चमकेगा, जो करीब रात 11 बजे के आसपास दिखाई देगा।

19:53 (IST) 7 Sep 2025

चंद्र ग्रहण का स्पर्श से मोक्ष काल का समय (Chandra Grahan 2025 Time in India)

चंद्र ग्रहण की शुरुआत- आज रात 09 बजकर 57 मिनट पर

खग्रास चंद्र ग्रहण- रात 11 बजकर 01 मिनट पर

चंद्र ग्रहण का मध्यकाल- रात 11 बजकर 42 मिनट पर

खग्रास चंद्र ग्रहण की समाप्ति- रात 01 बजकर 23 मिनट पर

चंद्र ग्रहण का समापन- मध्यरात्रि 01 बजकर 26 मिनट पर

19:48 (IST) 7 Sep 2025

आज रात कब दिखेगा चंद्रग्रहण (Chandra Grahan Kab Se Kab tak Hai)

यह चंद्र ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

19:28 (IST) 7 Sep 2025

122 साल बाद चंद्र ग्रहण पर दुर्लभ संयोग (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)

कुछ ही देर बाद साल का अंतिम चंद्रग्रहण शुरू होगा। भारतीय समयानुसार इसकी शुरुआत रात 9:58 बजे से होगी। खास बात यह है कि 122 साल बाद पितृपक्ष के पहले दिन चंद्रग्रहण का संयोग बन रहा है, साथ ही शनि और गुरु की युति इसे और दुर्लभ बना रही है।

19:19 (IST) 7 Sep 2025
भारत में किस समय दिखेगा ब्लड मून? (Chandra Grahan 2025 Today)

आज रात साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चांद लाल रंग का दिखाई देगा। ब्लड मून पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान आज रात 11 बजे से लेकर 12 बजकर 22 मिनट तक देखने को मिलेगा।

19:13 (IST) 7 Sep 2025

आज भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)

हिंदू पंचांग के अनुसार, चंद्रग्रहण हमेशा पूर्णिमा को ही लगता है। इस बार 07 सितंबर 2025, रविवार को भाद्रपद पूर्णिमा व्रत भी है। पूर्णिमा तिथि 07 सितंबर की सुबह 1:43 बजे शुरू होकर रात 11:40 बजे तक रहेगी।

19:00 (IST) 7 Sep 2025

क्या नंगी आंखों से देख सकते हैं चंद्र ग्रहण? (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)

आप चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से भी देख सकते हैं। हालांकि सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखने से बचना चाहिए।

18:57 (IST) 7 Sep 2025

ब्लड मून का अनोखा नजारा (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)

पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चांद पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाता है। इस स्थिति में सूर्य की रोशनी सीधे चांद तक नहीं पहुंच पाती। लेकिन पृथ्वी के वातावरण से गुजरकर कुछ किरणें चंद्रमा तक जाती हैं और तब चांद लाल या नारंगी रंग का दिखाई देता है। इस बार ग्रहण के दौरान यह खूबसूरत नजारा रात करीब 11 बजे के आसपास सबसे ज्यादा साफ दिखेगा।

18:42 (IST) 7 Sep 2025

कहां-कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण? (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)

भारत के सभी बड़े शहरों से यह ग्रहण साफ तौर पर नजर आएगा। नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, पटना, अहमदाबाद, जयपुर, पुणे, कानपुर, नागपुर, हैदराबाद, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, वाराणसी, गोरखपुर और देहरादून समेत देशभर से लोग इस अद्भुत नजारे को देख पाएंगे।

18:33 (IST) 7 Sep 2025

कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)

पंचांग के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

18:27 (IST) 7 Sep 2025

भारत में कहां और कैसा दिखेगा चंद्रग्रहण? (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)

आज रात का चंद्र ग्रहण 2025 भारत के कई हिस्सों में नजर आने वाला है। यह ग्रहण नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ सहित देश के कई शहरों में दिखेगा। इस दौरान लोग ब्लड मून का अद्भुत नजारा देख पाएंगे।

17:21 (IST) 7 Sep 2025

आज कौन सा ग्रहण लगेगा (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)

आज पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, यह ग्रहण बेहद खास होगा, जब चांद पृथ्वी की गहरी छाया में ढककर लालिमा लिए दिखाई देगा। रात को आसमान में खूबसूरत ब्लड मून चमकेगा, जो करीब रात 11 बजे के आसपास दिखाई देगा।

17:05 (IST) 7 Sep 2025

चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)

चंद्रग्रहण का आरंभ : रात्रि 9 बजकर 57 मिनट पर

खग्रास आरंभ: रात्रि 11 बजकर 1 मिनट पर

ग्रहण का मध्यकाल: रात्रि 11 बजकर 42 मिनट से

खग्रास समाप्त: मध्य रात्रि 1 बजकर 23 मिनट पर

चंद्रग्रहण का समापन: मध्यरात्रि 1 बजकर 26 मिनट पर

16:43 (IST) 7 Sep 2025

चंद्र ग्रहण पर ये राशियां रहें संभलकर (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)

आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस ग्रहण का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह के अवश्य देखने को मिल सकता है लेकिन इन 3 राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।

1. मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण लाभ में कमी और अनावश्यक खर्च बढ़ा सकता है। मानसिक अस्थिरता से बचें।

2. कन्या राशि

कन्या राशि चारों ओर से पाप ग्रहों से घिरी रहेगी। मानसिक तनाव, स्वास्थ्य कष्ट और कामकाज में बाधाएँ आ सकती हैं।

3. तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए संतान संबंधी चिंताएँ और शिक्षा में बाधाएँ संभव हैं। छात्रों को विशेष प्रयास करना होगा।

16:24 (IST) 7 Sep 2025

किस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण करीब 4 घंटे तक चलेगा। इस दौरान चंद्रमा पर ग्रहण लगेगा उसमें चंद्रमा कुंभ राशि में होगा, जहां पर पहले से ही राहु विराजमान रहेंगे। वहीं, अगर नक्षत्र की बात करें तो चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद और शतभिषा नक्षत्र में पड़ेगा।

15:33 (IST) 7 Sep 2025

सूतक काल में क्या न करें? (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)

सूतक काल के दौरान सोना, स्नान, पूजा-पाठ, दान करना वर्जित माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से भी बचें। वहीं, गर्भवती महिलाओं को चाकू या कैंची जैसी चीजों का इस्तेमाल करने सो बचना चाहिए।

15:09 (IST) 7 Sep 2025

भारत में कहां और कैसा दिखेगा चंद्रग्रहण? (Chandra Grahan 2025 LIVE Updates)

आज रात का चंद्र ग्रहण 2025 भारत के कई हिस्सों में नजर आने वाला है। यह ग्रहण नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ सहित देश के कई शहरों में दिखेगा। इस दौरान लोग ब्लड मून का अद्भुत नजारा देख पाएंगे।