Lunar Eclipse September 2024, Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare: ज्योतिष शास्त्र अनुसार चंद्र और सूर्य ग्रहण की घटना समय- समय पर होती है, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को पड़ने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण खण्डग्रास चंद्रग्रहण होगा। साथ ही इस दिन से ही पितृ पक्ष की शुरुआत होने जा रही है। वहीं आपको बता दें कि यह चंद्र ग्रहण मीन राशि में लग रहा है। जहां पहले से ही राहु विराजमान हैं। ऐसे में राहु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बन रहा है। इस ग्रहण के दौरान शुक्र और चंद्रमा का समसप्तक भी रहने वाला है। लेकिन आपको बता दें कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ सावनधानी बरतने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं ये सावधानी कौन सी हैं और ग्रहण का समय…
कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 2024? (Chandra Grahan 2024 Date And Time)
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 सुबह 6 बजकर 12 मिनट से शुरू हो रहा है, जो सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर खत्म होगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की होगी। वहीं इस दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि होगी।
चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान
गर्भवती महिलाओं को नहीं देखना चाहिए ग्रहण
चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा की किरणों अशुद्ध हो जाती हैं इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसका नकारात्मक प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर पड़ता है। इसलिए बचना चहिए।
इस वस्तुओं से प्रयोग से बचना चाहिए
गर्भवती महिलाओं के चंद्र ग्रहण के समय नुकीली चीजें जैसे- कैंची, चाकू, सुई आदि नोकदार वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। साथ ही पेट पर के हिस्से पर गेरू लगाना चाहिए। वहीं इस दिन सिलाई, कटाई और बुनाई से भी दूर रहना चाहिए।
ग्रहण के समय भोजन करने से बचें
गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के समय भोजन करने और पकाने से बचना चाहिए। क्योंकि ग्रहण की अशुद्ध किरणों से भोजन दूषित हो जाता है इसलिए गर्भवती महिलाएं ग्रहण काल में भोजन करने से बचें। साथ ही ग्रहण निकलने के बाद स्नान करें और फिर भोजन करें।
ग्रहण के बाद करें दान
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के बाद दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से मां और संतान का अच्छा विकास होगा और आरोग्य की प्राप्ति होती है।