साल का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा (Paush Purnima 2020) के दिन लगने जा रहा है। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) होगा जो मिथुन राशि में लगने जा रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों पर इस ग्रहण का विशेष प्रभाव पड़ेगा। 10 जनवरी से ही प्रयागराज में माघ मेले (Magh Mela 2020 Date) की शुरुआत भी हो जायेगी। ये मेला पौष पूर्णिमा से शुरू होकर 21 फरवरी महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2020) के दिन तक चलेगा। चंद्र ग्रहण के दिन सरोवर में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। जानिए आपकी राशि पर इस ग्रहण का क्या असर होगा…
मेष: आपके लिए ये ग्रहण मिला जुला फल देगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल थोड़ा तनाव पूर्ण रह सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा।
कब, कहां और कैसे लगेगा चंद्र ग्रहण? जानिए साल के पहले ग्रहण से संबंधित सभी जानकारी यहां
वृष: धन संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। वाणी पर खास संयम बरतना होगा। किसी न किसी से लडाई झगड़ा होता रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
मिथुन: इस राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। मानसिक कष्ट बढ़ेंगे। किसी करीबी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। जीवन साथी के साथ संबंधों में भी खटास उत्पन्न होगी।
कर्क: चंद्र ग्रहण आपके बारहवें भाव में लगने जा रहा है। जिसके चलते आपके खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
सिंह: चंद्र ग्रहण से आपको लाभ मिलेगा। आय बढ़ सकती है। लेकिन प्रेम संबंधों के लिबहाज से समय अनुकूल नहीं है। प्रेमी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
कन्या: मिला जुला असर आपके ऊपर इस ग्रहण का दिखाई दे रहा है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे लेकिन परिवार में आपके रिलेशन बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
तुला: ग्रहण आपके नवें भाव में लगने जा रहा है जिसकी वजह से आपके काम बिगड़ सकते हैं। परिवार में व्यर्थ के वाद विवाद से बचना होगा।
वृश्चिक: ग्रहण का आपके ऊपर काफी बुरा असर पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी नहीं तो दुर्घटना घट सकती है।
धनु: परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। घर में कलह की स्थिति रहेगी। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को भी दिक्कत महसूस होगी।
मकर: आपके ऊपर इस ग्रहण का अच्छा प्रभाव पड़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। लेकिन सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
कुंभ: इस राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फलदायक है। अचनाक से सफलता हासिल हो सकती है। प्रेम संबंध भी ठीक रहेंगे।
मीन: आपके लिए ग्रहण मिला जुला रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। लेन-देन करते समय सावधानी बरतनी होगी।
चंद्र ग्रहण सूतक काल समय: चंद्र ग्रहण 10 जनवरी की रात 10.39 पी एम से शुरू हो रहा है तो वहीं इसका सूतक दोपहर 1.39 पी एम से शुरू हो जायेगा।