Chandra Grahan Daan Samagri: वैदिक ज्योतिष के अनुसार चंद्र और सूर्य ग्रहण समय- समय पर लगते रहते हैं, जिसका व्यापक असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 14 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण पड़ने जा रहा है। वहीं इस दिन होली का पर्व भी है। यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। वहीं आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण के बाद दान करने का विधान है। मान्यता है इस दिन दान करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी दुख- दर्द दूर होते हैं। आइए जानते हैं ग्रहण के बाद किन वस्तुओं का दान करना चाहिए…
चंद्र ग्रहण कब से कब तक? (Chandra Grahan 2025 Date And Time)
भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 27 मिनट से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 6 घंटे 3 मिनट की होगी। खग्रास चंद्र ग्रहण का मतलब है कि जिसमें चंद्रमा का कुछ ही हिस्सा ग्रसित हुआ दिखाई देता है। ऐसे ग्रहण को खग्रास चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
इन वस्तुओं का करें दान
धन- समृद्धि की होगी प्राप्ति
सुख- समृद्धि के लिए चंद्र ग्रहण के बाद किसी ब्राह्राण या जरूरतमंद को चावल का दान करें। ऐसा करने से जीवन में संपन्नता बनी रहती है। साथ ही ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में धन की वृद्धि होती है।
इन वस्तुओं का करें दान
चंद्र ग्रहण के बाद चावल, दूध, चीनी और आटा, सफेद कपड़ा, सफेद मिठाई का भी दान करना शुभ रहता हैं। यदि आपकी कुंडली में चंद्र दोष है तो मोती या चांदी की किसी वस्तु का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। साथ ही चंद्र ग्रह के अशुभ प्रभाव में कमी आती है। अगर आप अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको चंद्र ग्रहण के बाद आपको किसी निर्धन या असहाय व्यक्ति को सफेद मोती का दान करना चाहिये। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दान करने के बाद इस बात का खास ख्याल रखें कि इसका जिक्र किसी दूसरे व्यक्ति से न हो।