Chandra Grahan 2022: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को पड़ने जा रहा है। यह खग्रास चंद्रग्रहण संपूर्ण भारत में ग्रस्तोदय (अर्थात ग्रहण लगा हुआ चंद्रमा उदय होगा) के रूप में दिखाई देगा। वहीं इस चंद्र ग्रहण पर 200 साल बाद दो अशुभ योग भी बन रहे हैं, जो कुछ राशियों को अशुभ साबित हो सकते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र अनुसार 15 दिन के अंदर दो ग्रहण होना अशुभ माने जाते हैं। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए हो सकता है अशुभ साबित…

बन रहे हैं ये अशुभ योग

ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि और मंगल के आमने-सामने होने से षडाष्टक योग, नीचराज भंग अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। वहीं यह योग मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। आपको बता दें कि सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तब चंद्र ग्रहण लगता है। साथ ही चंद्र ग्रहण के सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाते हैं।

इन राशियों को रहना चाहिए सावधान

मेष राशि: आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह ग्रहण आपकी राशि में ही लग रहा है। इसलिए इस समय आपको सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। साथ ही आपको सीनियर या किसी अन्य के साथ विवाद पैदा हो सकता है। परिवार के सदस्यों के संग मनमुटाव हो सकता है। इसके अलावा यदि कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह वक्त बिल्कुल भी ठीक नहीं है। वहीं पार्टनरशिप के काम में कुछ हानि हो सकती है।

तुला राशि: चंद्र ग्रहण आप लोगों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। जॉब में तरह-तरह की बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला साबित हो सकता है। वाहन भी इस समय आपको सावधानी पूर्वक चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

धनु राशि: चंद्र ग्रहण धनु राशि के जातकों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस समय आपको कोई अज्ञात भय सता सकता है। साथ ही कार्यस्थल या पर्सनल लाइफ में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। वहीं व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होते- होते रुक सकती है। वहीं आप लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का भी प्रभाव है। इसलिए आप लोगों को ग्रहण के समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।