Lunar Eclipse 2023: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज लगने वाला है। आज शरद पूर्णिमा , कोजागरी पूर्णिमा के संयोग के साथ ये ग्रहण लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस चंद्र ग्रहण का काफी महत्व है,क्योंकि ये भारत में भी नजर आने वाला है। बता दें कि इस साल चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण  आंशिक होगा। आइए जानते हैं भारत में सूतक काल कब से शुरू होगा। इसके साथ ही किन बातों का ख्याल से लेकर राशियों पर असर।

चंद्र ग्रहण 2023 का समय  (Chandra Grahan 2023 timings)

भारतीय समय के अनुसार साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर यानी आज रात 11 बजकर 30 मिनट से शुरू हो रहा है, जो देर रात 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। बता दें कि चंद्र ग्रहण का स्पर्श काल रात 01 बजकर 05 मिनट पर, मध्यकाल रात 01 बजकर 44 मिनट पर और मोक्ष काल रात 2 बजकर 24 मिनट पर होगा।

चंद्र ग्रहण का सूतक काल (Chandra Grahan 2023 sutak Kaal timings)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और चंद्रमा के सूतक काल आरंभ होने की अवधि में काफी भिन्नता है। जहां सूर्य ग्रहण होने के 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। वहीं चंद्र ग्रहण होने के 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इसलिए इस साल सूतक काल आज शाम 4 बजकर 5 मिनट से शुरू हो जाएगा।

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण 2023? (Chandra Grahan 2023 when and where)

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में नजर आने वाला है। इसके अलावा यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिक आदि देशों में भी नजर आएगा।

कहां देख सकते हैं लाइव चंद्र ग्रहण?

अगर आप लाइव चंद्र ग्रहण देखना चाहते हैं, तो आप नासा(NASA) ऑफिशियल यूट्यूब चैनल में जाकर देख सकते हैं।

चंद्र ग्रहण 2023 का राशियों पर असर (Chandra Grahan 2023 Effect)

साल का आखिरी आंशिक चंद्र ग्रहण मेष राशि में लग रहा है। जहां पर पहले से ही देवताओं के गुरु बृहस्पति विराजमान है।  ऐसे में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ये चंद्र ग्रहण मिथुन, कर्क, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें (Chandra Grahan Do Or Not Di)

चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। माना जाता है कि चंद्र ग्रहण होने के अगले 15 दिन बाद आपके लिए खतरनाक होते हैं। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। ध्यान, साधना करने में अपना समय बीताएं। इसके साथ ही शनि, राहु, केतु के साथ चंद्रदेव संबंधित मंत्रों का जाप करें।

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें ये बातें (Chandra Grahan Pregnant Women Precautions)

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आने वाला है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को भी थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। चंद्र ग्रहण के समय महिलाओं को घर पर ही रहना चाहिए। इसके साथ ही चाकू, सुई जैसी नुकीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।