Chandra Grahan 2025 in India City Wise Time: आज साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में नजर आएगा। ग्रहण के समय चांद पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में चला जाएगा और इस दौरान चंद्रमा लालिमा लिए हुए दिखेगा, जिसे आमतौर पर ब्लड मून कहा जाता है।
पंचांग के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। हालांकि चंद्रमा का धरती की उपच्छाया में पहला स्पर्श रात 8 बजकर 59 मिनट पर ही हो जाएगा। इसके बाद चांद प्रच्छाया में 9:58 पर प्रवेश करेगा और यही से वास्तविक ग्रहण की शुरुआत मानी जाएगी। वहीं, ग्रहण की समाप्ति रात 1:26 पर होगी। जबकि उपच्छाया से अंतिम स्पर्श देर रात 2 बजकर 24 मिनट पर होगा।
कहां-कहां से दिखाई देगा
भारत के सभी बड़े शहरों से यह ग्रहण साफ तौर पर नजर आएगा। नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, पटना, अहमदाबाद, जयपुर, पुणे, कानपुर, नागपुर, हैदराबाद, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, वाराणसी, गोरखपुर और देहरादून समेत देशभर से लोग इस अद्भुत नजारे को देख पाएंगे। इन सभी शहरों में ग्रहण का समय एक जैसा रहेगा यानी रात 9:58 से 1:26 तक।
ब्लड मून का अनोखा नजारा
पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चांद पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाता है। इस स्थिति में सूर्य की रोशनी सीधे चांद तक नहीं पहुंच पाती। लेकिन पृथ्वी के वातावरण से गुजरकर कुछ किरणें चंद्रमा तक जाती हैं और तब चांद लाल या नारंगी रंग का दिखाई देता है। इस बार ग्रहण के दौरान यह खूबसूरत नजारा रात करीब 11 बजे के आसपास सबसे ज्यादा साफ दिखेगा।
यह भी पढ़ें…
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।