Chandra Grahan 2025 Date: वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल चंद्र ग्रहण होली वाले दिन यानी कि 14 मार्च को पड़ने जा रहा है। आपको बता दें कि इस दिन कर्मफलदाता और न्यायप्रदाता शनि देव शश राजयोग बनाने जा रहे हैं। जिससे चंद्र ग्रहण पर शनि देव का दुर्लभ संयोग लगभग 50 साल बाद बन रहा है। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण पर शनि देव का शश राजयोग बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय कारोबारियों को व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही  रुके कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर सकेंगे। व्यापार से जुड़े काम के लिए विदेश यात्रा पर जाने का भी मौका मिल सकता है। कारोबार में खूब तरक्की मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

चंद्र ग्रहण पर शनि देव का शश राजयोग बनाना मिथुन राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार से संबंधित यात्रा कर सकते हैं। वहीं सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। धन संबंधित रुके कार्य पूरे होंगे। अटका पैसा वापस मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छे रिश्ते को निभा सकेंगे। वहीं प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण पर शश राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि में ही बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही हर कार्य में अपार सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन हो सकेगा। परिवार के लोगों के साथ संबंध में सुधार होगा और मधुरता बढ़ेगी। रिश्ते पहले से बेहतर हो सकेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025