Chandra Grahan 2025 Rashifal: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगने वाला है। ये चंद्र ग्रहण ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काफी खास है। भारतीय समय के अनुसार, ये चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात 9:57 बजे आरंभ होगा, जो 8 सितंबर की सुबह 1:26 बजे तक रहेगा। करीब 4 घंटे चलने वाला ये चंद्र ग्रहण भारत में ही दिखाई देगा। ज्योतिषीचार्यों के अनुसार, ग्रहण के समय चंद्रमा शनि की राशि कुंभ में होंगे। जहां पर राहु पहले से विराजमान है, जिससे दोनों ग्रह की युति से ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद और शतभिषा नक्षत्र में विराजमान होंगे। इसके अलावा पंचक भी रहेंगे, जिसे मृत्यु पंचक कहा जाता है। मृत्यु पंचक के दौरान चंद्र ग्रहण होना काफी खतरनाक माना जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह के अवश्य देखने को मिल सकता है लेकिन इन 9 राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। इन राशियों को शारीरिक, मानसिक तनाव से लेकर नौकरी, बिजनेस में भी बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। जानें किन राशियों के जीवन में चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

यह चंद्र ग्रहण ब्लड मून है यानी लाल चंद्रमा क्योंकि इसमें चंद्रमा का रंग लालिमा, नारंगी या गुलाबी हो जाता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसे ग्रहण विशेष रूप से प्रभावशाली और कई बार कष्टकारी माने जाते हैं।

दंडाधिकारी शनि की राशि में लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण लाभ में कमी और अनावश्यक खर्च बढ़ा सकता है। मानसिक अस्थिरता से बचें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में असुरक्षा ला सकता है। माता-पिता और वाहन संबंधी समस्याएँ संभव हैं।

30 साल बाद शनि गुरु के घर में चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी और बिजनेस में मिलेगा लाभ

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को पारिवारिक और मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पर भी दबाव बन सकता है।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन और रिश्तों में तनाव की स्थिति बन सकती है। विवादों से बचें और धैर्य रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि चारों ओर से पाप ग्रहों से घिरी रहेगी। मानसिक तनाव, स्वास्थ्य कष्ट और कामकाज में बाधाएँ आ सकती हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए संतान संबंधी चिंताएँ और शिक्षा में बाधाएँ संभव हैं। छात्रों को विशेष प्रयास करना होगा।

Weekly Numerology Predictions 8 To 13 September 2025: इस सप्ताह इन 7 मूलांकों को मिलेगा भाग्य का साथ, वहीं ये रहें सतर्क, जानें साप्ताहिक अंक राशिफल

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को माता-पिता के स्वास्थ्य और घरेलू कलह से सावधान रहना चाहिए। वाहन संबंधी समस्याएँ और विवाद संभव हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण अशुभ फलदायक हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कष्ट और आर्थिक दबाव की संभावना है।

Weekly Tarot Reading 8 To 13 September 2025: इस सप्ताह इन 5 राशियों को मिलेगी अचानक खुशखबरी, भाग्य भी देगा साथ, साप्ताहिक टैरो राशिफल

कुंभ राशि

यह ग्रहण कुंभ राशि के लिए विशेष सावधानी वाला है क्योंकि इसी राशि में घटित हो रहा है। स्वास्थ्य संबंधी कष्ट, तनाव और थकान की संभावना है। खानपान में लापरवाही न करें।

सितंबर माह के दूसरे सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह त्रिग्रही, बुधादित्य योग, समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।