Chandra Grahan 2025: इस बार होली का त्योहार और चंद्रग्रहण एक ही दिन पड़ रहे हैं, जो काफी दुर्लभ संयोग है। होली खुशियों और रंगों का त्योहार है, लेकिन ज्योतिष के अनुसार, चंद्रग्रहण के दौरान कुछ गलतियां करने से जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा। लेकिन फिर भी धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्रग्रहण के दिन किन कार्यों को करने से बचना चाहिए ताकि आपकी होली में किसी भी तरह की बाधा न आए।

चंद्रग्रहण का समय

भारतीय समयानुसार, यह चंद्रग्रहण सुबह 9:30 बजे शुरू होकर दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान होली का पर्व भी मनाया जाएगा, इसलिए त्योहार के उल्लास में किसी भी तरह की गलती न हो, इसके लिए कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।

चंद्रग्रहण के दौरान इन 5 गलतियों से बचें

देवी-देवताओं की मूर्तियों को न छूएं

चंद्रग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की पूजा या मूर्तियों को छूना अशुभ माना जाता है। इसलिए होली की पूजा आपको सूर्योदय के समय ही कर लेनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि अगर इस दौरान आप पूजा करते हैं या मूर्तियों को छूते हैं, तो इससे जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

तुलसी के पत्ते न तोड़ें

ग्रहण के समय तुलसी के पत्ते तोड़ना अशुभ माना जाता है। अगर आपको पूजा या खाने में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करना हो, तो एक दिन पहले ही इसे तोड़कर रख लें। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान तुलसी के पत्ते तोड़ने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिससे घर में धन की कमी हो सकती है।

गर्भवती महिलाएं रखें खास ध्यान

गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण के समय चाकू, कैंची या किसी भी धारदार वस्तु का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे गर्भस्थ शिशु पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

ग्रहण के दौरान न बनाएं और न खाएं भोजन

ग्रहण के समय भोजन बनाना और खाना वर्जित माना जाता है। कहा जाता है कि इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा भोजन में प्रवेश कर सकती है, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आपने पहले से भोजन बनाया है, तो उसमें तुलसी के पत्ते डालकर रखकर दें और फिर ग्रहण समाप्त होने के बाद उसे खा सकते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा वाली जगहों पर न जाएं

होली और चंद्रग्रहण एक ही दिन हैं, इसलिए इस दिन श्मशान, खंडहर, कूड़े-कचरे वाली जगहों और किसी भी नकारात्मक ऊर्जा वाले स्थानों पर जाने से बचें। ऐसी जगहों पर जाने से नकारात्मक शक्तियां प्रभाव डाल सकती हैं, जिससे मानसिक और शारीरिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक