Lunar Eclipse 2025 Effects on Pregnant Ladies: साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि को लगने वाला है। इसे एक खगोलीय घटना माना जाता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। बता दें कि ये चंद्र ग्रहण भारत में नजर आने वाला है। ऐसे में सूतक काल मान्य होगा। ऐसे में चंद्र ग्रहण का असर देश-दुनिया, 12 राशियों पर देखने को मिलने वाला है। ये चंद्र ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगेगा। इसके साथ ही चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद और शतभिषा नक्षत्र में विराजमान होंगे। भारत में दिखाई देने के कारण सूतक काल मान्य होगा। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ख्याल रखना है बेहद जरूरी…
कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण
भारतीय समय के अनुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात 9:57 बजे आरंभ होगा, जो 8 सितंबर की सुबह 1:26 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही रात 11:09 पर इसका स्पर्श शुरू होगा. रात 11:42 बजे चंद्र ग्रहण का मध्यकाल होगा, जबकि रात 12:23 बजे से इसका मोक्ष काल शुरू होगा। ये चंद्र ग्रहण करीब 4 घंटे चलेगा।
साल के दूसरे चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें ये बातें
चंद्र ग्रहण न देखें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है, जो गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इस समय चंद्र ग्रहण देखने से बचना चाहिए।
ग्रहण के दौरान भोजन से परहेज करें
मान्यता है कि ग्रहण की अशुद्ध किरणों के कारण इस समय भोजन दूषित हो जाता है, इसलिए ग्रहण के दौरान खाना बनाने या खाने से बचना चाहिए। हालांकि यदि ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है और उसकी अवधि लंबी है, तो गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य की दृष्टि से आवश्यकतानुसार भोजन कर सकती हैं।
गर्भवती महिलाएं नुकीली वस्तुएं न रखें पास
ग्रहण के समय सुई, कैंची, चाकू जैसी नुकीली वस्तुओं का उपयोग या उन्हें पास रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है।
चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करें
ग्रहण समाप्त होने के बाद गर्भवती महिला को गंगाजल मिले हुए पानी से स्नान करना चाहिए। इससे मां और बच्चे दोनों पर से ग्रहण दोष का प्रभाव दूर हो जाता है।
ग्रहण के बाद दान देने का विशेष महत्व
चंद्र ग्रहण के बाद दान करने का विशेष महत्व होता है। गर्भवती महिला द्वारा किया गया दान शुभ फल प्रदान करता है और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।
12 साल बाद गुरु बनाएंगे नवपंचम राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, अप्रत्याशित धन लाभ के योग
सितंबर माह के पहले सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह सूर्य की बुध से सिंह राशि में युति हो रही है, जिससे त्रिग्रही के साथ बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।