Chandra Grahan 2025 Date and Time: वैदिक ज्योतिष अनुसार समय- समय पर चंद्र और सूर्य ग्रहण पड़ते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 14 मार्च को चंद्र ग्रहण पड़ने जा रहा है। वहीं आपको बता दें कि इस दिन चंद्र ग्रहण भी है। होली के दिन लग रहा यह चंद्र ग्रहण एक ब्लड मून (लाल चांद) के रूप में दिखाई देगा। वहीं आपको बता दें कि यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। जिससे कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही इन राशियों को धनहानि के साथ सेहत खराब के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं राशियां कौन सी हैं…

चंद्र ग्रहण कब से कब तक? (Chandra Grahan 2025 Date And Time) 

 भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 27 मिनट से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 6 घंटे 3 मिनट की होगी। 

आइए जातने हैं किन राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

मकर राशि (Makar Zodiac)

चंद्र ग्रहण का बनना मकर राशि के जातकों को हानिकारक साबित हो सकता है। आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं संतान पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। साथ ही आपकी सेहत खराब हो सकती है। आपको पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। इसलिए इस समय आपको बाहर के खाने- पीने से बचना चाहिए।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण का पड़ना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। साथ ही आपके खर्चे बढ़ेंगे। निवेश की योजनाओं में नुकसान झेलना पड़ सकता है। वहीं किसी बात को लेकर आपको तनाव हो सकता है। वहीं इस समय आपको किसी को उधार पैसे देने से बचना चाहिए। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

होली पर चंद्र ग्रहण का पड़ना सिंह राशि के लोगों को नकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपका काम- कारोबार धीमा चलेगा। साथ ही प्रॉपर्टी संबंधित किसी विवाद में पड़ने से नुकसान होगा। वहीं मन में नकारात्मक विचार आएंगे। साथ ही  धनधान्य की कमी से बहुत से कार्यों में रुकावट आ सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025