Lunar Eclipse 2025: इस साल का 14 मार्च, दिन शुक्रवार को देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। लेकिन इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। खगोलीय दृष्टि से यह एक अहम घटना है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का असर शुभ और अशुभ दोनों तरह से देखा जाता है। आपको बता दें कि इस बार लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण (ब्लड मून) होगा, जिसमें चंद्रमा का रंग लाल या गुलाबी नजर आएगा। ऐसे में लोगों के मन कई तरह के सवाल हैं कि क्या चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा या नहीं? इसका सूतक काल और समय क्या होगा? ऐसे में आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण से जुड़ी खास बातें।

साल का पहला चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा

इस साल होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण का समय भारत के समयानुसार 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 27 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।

भारत से चंद्र ग्रहण दिखेगा या नहीं?

14 मार्च को लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी अफ्रीका, यूरोप, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में नजर आएगा।

क्या भारत में सूतक काल मान्य होगा?

हिंदू धर्म में ग्रहण के समय सूतक काल को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, पूजा-पाठ वर्जित होता है और भोजन करने से बचने की सलाह दी जाती है। लेकिन धार्मिक नियमों के अनुसार, सूतक काल तभी मान्य होता है जब ग्रहण किसी स्थान से प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सके। चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ऐसे में लोग बेझिझक होली का त्योहार पूरे जोश और उल्लास के साथ मना सकते हैं।

ब्लड मून क्या होता है?

पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग हल्का लाल या नारंगी हो जाता है, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। यह तब होता है जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह ढक लेती है और पृथ्वी के वायुमंडल में मौजूद धूल व जलवाष्प की वजह से चंद्रमा का रंग बदल जाता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।